फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hardik could not run away, so he was killed

Ambala News: भाग नहीं पाया था हार्दिक, इसलिए मारा गया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Hardik could not run away, so he was killed
मृतक हार्दिक की फाइल फोटो
अंबाला।
विज्ञापन

खोजकीपुर में हुई 19 वर्षीय हार्दिक की हत्या मामले में नया खुलासा हुआ है। बहन को तंग करने की रंजिश के चलते सूरज ने आरोपी काकू को रोककर दो थप्पड़ मारे थे। हार्दिक केवल साथ खड़ा था। जैसे ही हमलावर आए तो सभी दोस्त फरार हो गए थे।
इस बीच हार्दिक दौड़ते समय लड़खड़ाकर गिर गया तो हमलावरों ने उसे ही चाकू से गोद दिया। सोमवार हुए पोस्टमार्टम में यह सामने आया है कि हार्दिक पर एक से ज्यादा चाकू से वार हुए थे। हार्दिक के एक चाकू सिर, दो छाती, दो कमर और एक बाजू पर था। सभी घाव गहरे थे जो मौत का कारण बने थे। सिर में लगे चाकू के कारण हड्डी तक टूट गई थी। महेश नगर थाना पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर से अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

हमलावर पिता-पुत्र सहित छह को पुलिस ने दबोचा, चल रही दबिश

पुलिस ने हमलावर करधान निवासी पिता राजेंद्र उर्फ पांडा व पुत्र राजवीर उर्फ काकू सहित विशेष, सुखदेव, शिव कुमार व हर्ष को काबू कर लिया है। हालांकि इस मामले में अभी अन्य चार आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस मंगलवार कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, जिससे कि आरोपियों से वारदात में शामिल पिकअप व चाकू बरामद किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां बोली- हैप्पी मदर्स डे बोलकर निकला था
सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव मिलते ही अस्पताल में मातम पसर गया। नम आंखों से लोग परिवार का ढांढ़स बांधा। नम आंखों से मां ने बोला कि हार्दिक हैप्पी मदर्स डे बोलकर घर से निकाला था। अभी तक विश्वास नहीं होता कि वो नहीं रहा। अभी तो हार्दिक की बारहवीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम भी आना है।
जोमेटो में डिलिवरी करता था हार्दिक

उधर, महेश नगर थाना पुलिस ने पूजा विहार निवासी ऋषभ उर्फ रिशु की शिकायत पर राजबीर उर्फ काकू, विशेष, राजिन्द्र उर्फ पांडा, सुखदेव उर्फ काला, शिबू, रजत, टिंकू सहित तीन अन्य पर मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ऋषभ उर्फ रिशू ने बताया कि वह जोमेटो में डिलिवरी करता है। 11 मई वह दोस्त सूरज, कुलदीप उर्फ दीपी, शिवम व हार्दिक के साथ खड़ा था। सभी दोस्त बैठे हुए थे कि सूरज ने बताया कि राजबीर उर्फ काकू उसकी बहन को तंग करता है। सूरज ने काकू को रोककर समझाते हुए दो थप्पड़ मार दिए। उस समय तो काकू चला गया। लेकिन कुछ ही देर में पिता सहित अन्य साथियों को पिकअप में मीट काटने वाले चाकू, छूरे, बिंडे लेकर खेड़े के पास खाली मैदान में आ गया। आरोपियों को देखकर सभी भाग गए थे। हार्दिक भागते समय गिर गया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। जगह-जगह चाकू और डंडे मारे।

वर्जन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि आखिर कितने घाव थे और मौत का क्या कारण रहा। छह आरोपियों को काबू कर लिया है। अन्य को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
इंस्पेक्टर अजीत, थाना प्रभारी महेश नगर।

मृतक हार्दिक की फाइल फोटो

मृतक हार्दिक की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed