फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Happy Card distribution accelerates, 1700 beneficiaries receive free travel in 13 days

Ambala News: हैप्पी कार्ड वितरण में तेजी, 13 दिनों में 1700 लाभार्थियों को मिली मुफ्त सफर की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Happy Card distribution accelerates, 1700 beneficiaries receive free travel in 13 days
अंबाला छावनी बस अड्डे पर हैप्पी कार्ड प्राप्त करते लाभार्थी। संवाद - फोटो : Archive
अंबाला। हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत अंबाला जिले में कार्ड वितरण का कार्य सुचारू रूप से जारी है। अंबाला छावनी और नारायणगढ़ बस अड्डों पर कार्ड वितरण शुरू हुए 13 दिन बीत चुके हैं, जिसमें अब तक करीब 1700 लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड सौंपे जा चुके हैं। रोडवेज विभाग के पास जिले के लिए कुल 41,553 हैप्पी कार्ड प्राप्त हुए हैं। इतनी बड़ी संख्या में कार्डों के सुव्यवस्थित वितरण के लिए विभाग ने विशेष टीमें तैनात की हैं। अंबाला छावनी बस स्टैंड पर 10 कर्मचारियों और नारायणगढ़ बस स्टैंड पर दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो सुबह से शाम तक लाभार्थियों के सत्यापन के बाद उन्हें कार्ड वितरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने यह योजना उन जरूरतमंद परिवारों के लिए शुरू की है जिनकी वार्षिक आय परिवार पहचान पत्र के अनुसार एक लाख रुपये या उससे कम है। इस योजना के तहत कार्ड धारक एक वर्ष में हरियाणा रोडवेज की बसों में 1000 किलोमीटर तक का सफर मुफ्त कर सकते हैं। रोडवेज महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा ने बताया कि आने वाले दिनों में वितरण की प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा ताकि सभी पात्र परिवारों तक जल्द से जल्द यह लाभ पहुंच सके। जिन लाभार्थियों के पास मैसेज आ रहे हैं, वह छावनी और नारायणगढ़ बस अड्डों पर जाकर अपना कार्ड प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed