फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Handball masters Raunak and Raghav are winning medals

Ambala News: हैंडबॉल के उस्ताद रौनक और राघव, जीत रहे पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Handball masters Raunak and Raghav are winning medals
हैंडबॉल के नेशनल ​खिलाड़ी रौनक डोगरा अपने माता पिता के साथ। संवाद - फोटो : गिरिराज प्रभु की आरती उतारते सेवायत मथुरादास कौशिक
अंबाला। छावनी स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर दो के हैंडबॉल के नेशनल खिलाड़ी रौनक डोगरा और राघव राणा दोनों तीन साल से पदकों की झड़ी लगा रहे हैं। यह दोनों खिलाड़ी क्षेत्रीय से लेकर केवीएस नेशनल गेम्स में पदक ला चुके हैं। एसजीएफआई में इन दोनों की भागीदारी रही है। इसके अलावा दोनों खिलाड़ी जरूरतमंद परिवार से हैं। रौनक के पिता सिक्योरिटी गार्ड हैं तो राघव के पिता बिजली का काम करते हैं।
विज्ञापन

दोस्त के कहने पर शुरू हुआ खेल का सफर



छावनी के 59 माल रोड निवासी रौनक डोगरा ने बताया कि वह केंद्रीय विद्यालय नंबर दो में नाैवीं कक्षा का छात्र है। उसके पिता गोपाल कुमार सिक्योरिटी में गार्ड है। वह दो पहले स्कूल में दोस्त ने बताया कि हैंडबाल गेम भी है। वह हैंडबाल की गेम खेल रहा है। उसके पास तीन स्वर्ण पदक है। इसमें 2023 और 2024 में आयोजित रीजनल गेम में दो स्वर्ण पदक जीते और नेशनल केवीएस गेम में एक स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसके अलावा हैदराबाद में आयोजित एसजीएफआई गेम में भागीदारी। रौनक के अनुसार वह रोजाना तीन घंटे हैंडबॉल की प्रैक्टिस करते हैं। जीएमएन काॅलेज में वह रमन सर और केंद्रीय विद्यालय नंबर दो में वह कोच गौरव चौधरी से हैंडबाल सीख रहे हैं।
विज्ञापन


खेलते देख जागी मन में इच्छा



छावनी की खटीक मंडी निवासी राघव राणा ने बताया कि वह छावनी के केंद्रीय विद्यालय नंबर दो में दसवीं का छात्र है। तीन साल पहले उसने अपने स्कूल में बच्चों को हैंडबाल खेलते देखा तो उसके मन में भी हैंडबॉल खेलने की इच्छा जागी। स्कूल में खेलते हुए छह पदक हासिल किए। इसमें चार स्वर्ण, एक कांस्य और एक रजत शामिल हैं। केवी नंबर दो में आयोजित रिजनल गेम में दो स्वर्ण पदक, पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित केवीएस नेशनल गेम में एक स्वर्ण पदक, कैथल में आयोजित ओपन टूर्नामेंट में एक स्वर्ण पदक और केंद्रीय विद्यालय नंबर दो में इंटर हाउस प्रतियोगिता में एक सिल्वर और एक रजत पदक जीता। इसके साथ ही हैदराबाद में आयोजित एसजीएफआई में भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडबॉल के नेशनल खिलाड़ी रौनक डोगरा अपने माता पिता के साथ। संवाद

हैंडबॉल के नेशनल खिलाड़ी रौनक डोगरा अपने माता पिता के साथ। संवाद- फोटो : गिरिराज प्रभु की आरती उतारते सेवायत मथुरादास कौशिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed