फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Half naked BJP's Worker Protest

विकास को लेकर भाजपा का अर्द्धनग्न प्रदर्शन

Mon, 23 Sep 2013 12:11 AM IST
अंबाला
अंबाला Updated Mon, 23 Sep 2013 12:11 AM IST
विज्ञापन
Half naked BJP's Worker Protest
अंबाला छावनी क्षेत्र के विकास में भेदभाव का आरोप लगाते हुए रविवार को सैकड़ों भाजपाइयों ने अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व छावनी के भाजपा विधायक अनिल विज कर रहे थे।
विज्ञापन


 रोष मार्च छावनी के एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से शुरू होकर मुख्य बाजारों से होते हुए सदर बाजार चौक पर पहुंचा।
विधायक अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कैंट इलाके में विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगाई। विज ने बताया कि उन्होंने छावनी को बाढ़ की स्थिति से बचाने के लिए रिंग बांध योजना, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, अंतर्राष्ट्रीय शहीदी स्मारक योजना सहित अन्य कई योजनाओं को मंजूर करवाया लेकिन सरकार ने इन योजनाओं को पूरी कराने में रोड़ा अटका रही है।
विज्ञापन


हुड्डा सरकार आने के बाद से अंबाला में सड़कों व सफाई व्यवस्था अत्यंत दयनीय है। मुख्य नालों की सफाई नहीं हो रही है। निगम बनने के बाद अभी तक सफाई कर्मचारियों का अभाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 निगम बनने के तीन साल बाद भी कमिश्नर नियुक्त नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है।

विज का आरोप है कि सरकार जनहित से जुड़े मामलों को न तो विधानसभा में सुनती है और न ही विधानसभा के बाहर जनता के विकास के बारे में सोचा जाता है।  विज ने बताया कि देश में नरेंद्र मोदी की लहर चारों तरफ फैल चुकी है और उनके नेतृत्व में भाजपा आने वाले चुनाव में देश को कांग्रेस मुक्त करेगी और नए भारत का निर्माण करेगी।


इस अवसर पर विनीत शर्मा, बृज भूषण कौशिक, सुधीर गुप्ता, मुकेश राणा, ललित चौधरी, सोनू चौधरी, सुनील चोपड़ा, सुमित चौहान, आशीष तायल, सोम चोपड़ा, जसबीर जस्सी, ललता प्रसाद, सुरेंद्र डब्बू, बलविंद्र सिंह, मदन लाल शर्मा, बंटी सोनकर, राज कुमार राजा, सुरेंद्र तिवारी, सतपाल ढल, टोनी बिंद्रा, अमरजीत सिंह, पप्पू, राम बाबू यादव, मुकेश राणा, पुनीत अरोड़ा, मोहित चौहान, जगदीश अरोड़ा, ओम सहगल, एसपी भाटिया, मीडिया प्रभारी बलकेश वत्स व अशोक शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed