फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hail fell with rain, temperature dropped

Ambala News: बारिश के साथ पड़े ओले, गिरा तापमान

Fri, 21 Apr 2023 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 21 Apr 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Hail fell with rain, temperature dropped
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। मौसम ने वीरवार शाम को अचानक करवट ली। दिन में तो धूप निकल रही थी, मगर शाम को घने बादल छा गए। शाम को जिले में कई जगहों पर हल्की बारिश हुई, लेकिन रात करीब 8.30 बजे कैंट में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई।
ओले पड़ने से सड़क पर जा रहे लोगों को दुकान और शोरूम के नीचे रुकना पड़ा। बारिश व ओलावृष्टि होने से मौसम में ठंडक आ गई और रात का तापमान गिरा। वहीं अंबाला शहर में भी बारिश हुई। इससे मंडी में गेहूं की कुछ बोरियां भीग गईं। इन्हें भीगने से बचाने के लिए श्रमिक तिरपाल से ढकते नजर आए।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 21 अप्रैल से मौसम साफ रहने की संभावना है। पिछले तीन दिन से मौसम खराब होने से मंडी में किसान व आढ़तियों को परेशानी रही, क्योंकि मंडी में उठान धीमा होने से काफी गेहूं मंडी में ही पड़ा है। दूसरी तरफ बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। बारिश होने से बिजली खपत 15 लाख यूनिट कम रही। बारिश से पहले जहां खपत 50 लाख यूनिट प्रतिदिन पर पहुंच गई थी, वहीं यह बुधवार को 35 लाख यूनिट तक आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मौसम साफ होने से खपत बढ़ेगी। वहीं अप्रैल महीने की बात करें तो दूसरी बार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। जिससे बारिश हुई। अब आगे इस महीने में बारिश के आसार कम हैं। मंडी में वीरवार तक 175289.2 मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है और 65894 मीट्रिक टन का उठान हुआ है। अभी तक सिर्फ 37.59 प्रतिशत का ही जिले की मंडियों से उठान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed