फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Guru Ravidas and Baba Saheb Ambedkar showed the right path to the society: Sant Mandeep

गुरु रविदास और बाबा साहब आंबेडकर ने समाज को दिखाई सही राह : संत मनदीप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Guru Ravidas and Baba Saheb Ambedkar showed the right path to the society: Sant Mandeep
बराड़ा। सरपंच एसोसिएशन खंड साहा की तरफ से श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान सिरसगढ़ में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और महामना ज्योतिबा फूले की जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर गुरुघर के संत मनदीप दास ने कहा कि जो संदेश गुरु रविदास ने अपनी वाणी में दिया, उन्हीं संदेश को सर्वोंपरि मानते हुए और उन पर चलते हुए बाबा साहब ने दुनिया भर में अपनी प्रतिभा के झंडे गाड़े।
विज्ञापन

गुरु रविदास ने अपनी वाणी में शिक्षित बनने, एकजुट रहने और काम करने की प्रेरणा दी। वहीं बाबा साहब ने भी पढ़ो, जुड़ो और संघर्ष का नारा देकर समाज को प्रेरित किया। दोनों रहबरों ने समाज को नई राह दिखाई और दबे-कुचले समाज को उनके हक दिलाए।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर एडवोकेट स्वामी ज्ञाननाथ ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर ने साधारण से परिवार में जन्म लेकर अपनी प्रतिभा के बल पर सबसे ज्यादा शिक्षित होने का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने केवल एक समाज के लिए नहीं बल्कि सर्वसमाज के हित में काम किया। संविधान लिखकर सभी को समानता का अधिकार दिलाया। इस दौरान यमुनानगर में पीएम के 14 अप्रैल के कार्यक्रम को लेकर निमंत्रण भी दिया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतप्रकाश बिंजलपुर, यमुनानगर मेयर सुमन बहमनी, सरपंच नरेन्द्र सिंह गगनहेड़ी, सरपंच रिंकू, सरपंच सुदेश, सरपंच देवेन्द्र वालिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed