{"_id":"61e487574287b65dc36cb540","slug":"guru-nanak-manav-seva-society-established-to-help-the-needy-ambala-news-knl96248313","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंदों की मदद के लिए स्थापित हुई गुरु नानक मानव सेवा सोसायटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंदों की मदद के लिए स्थापित हुई गुरु नानक मानव सेवा सोसायटी
विज्ञापन
अंबाला छावनी में आयोजित बैठक में मौजूद गुरु नानक मानव सेवा सोसाइटी के सदस्य
- फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। गुरु नानक मानव सेवा सोसायटी की प्रथम बैठक संस्था के संस्थापक सरदार नरिंदर सिंह नंदा के प्रयासों से हुई। बैठक का आयोजन गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में सभी सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस मौके पर सरदार नरिंदर सिंह नंदा ने संस्था के उद्देश्यों के बारे में बताया उन्होंने बताया कि संस्था के साथ 120 सदस्य जुड़ चुके हैं। बताया कि सोसायटी को जरूरतमंदों की मदद के लिए स्थापित किया गया है।
मीटिंग में शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य हरपाल सिंह पाली ने नंदा के प्रयासों से गठित हुई संस्था पर उन्हें धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कमेटी को वार्षिक बजट बना कर जरूरतमंद गरीब बच्चों की शिक्षा में सहायता करनी चाहिए। उन्होंने अपनी तरफ से 51 हजार रुपये की मदद एसजीपीसी से करवाने की घोषणा की। ओंकार सिंह ने कहा कि गुरु नानक मानव सेवा सोसायटी मानवता की सेवा का एक पवित्र प्रयास है। लाइफलाइन अस्पताल के मालिक प्रिंसिपल हरदेव सिंह ने कहा कि जरूरतमंद की मदद करना श्री गुरु नानक देव जी के प्रति सच्ची सेवा है।
लालकुर्ती गुरुद्वारा साहिब के प्रधान दविंदर सिंह नीटू ने कहा कि मानवता की सेवा के लिए संस्था का गठन एक नोबल कार्य है और उसकी सफलता के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। सुरजीत सिंह वालिया ने कहा कि गरीब व बेसहारा की सहायता करना ही मानवता की सच्ची सेवा है। इस अवसर पर महिंद्र मोहन सिंह, दारा सिंह, डिंपल वालिया, चंद्र कांता, गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान सतनाम सिंह, यादविंदर सिंह, जसप्रीत सिंह कोहली, हरि नगर गुरुद्वारा साहिब के प्रधान रणजीत सिंह, हरलीन कौर वालिया, बलवंत सिंह कोहली, अमनदीप सिंह, गुरसिमरन कौर व अन्य उपस्थित रहे।