फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farukha FC and Mikki Model School won their matches.

Ambala News: फारूखा एफसी और मिक्की मॉडल स्कूल ने जीते मुकाबले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Farukha FC and Mikki Model School won their matches.
छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में आयोजित फुटबाल मैच के शुभारंभ पर मौजूद टीमें व कोच। सभा
अंबाला। नमो भारत फुटबॉल लीग के दूसरे दिन छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। रविवार को दो मैच खेले गए, जिनमें फारूखा एफसी और मिक्की मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने जीत दर्ज की। यह प्रतियोगिता जिला फुटबॉल संघ अंबाला के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

दिन का पहला मुकाबला फारूखा एफसी और जूनियर हीरोज क्लब के बीच खेला गया। रेफरी नरेश कुमार, संदीप कुमार, अनिल कुमार और जतिन कुमार की देखरेख में मैच शुरू हुआ। मैदान पर दोनों टीमों के युवा खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया। मध्यांतर तक फारूखा एफसी 3-1 से बढ़त बनाए हुए थी। मध्यांतर के बाद भी फारूखा एफसी का आक्रामक खेल जारी रहा।
विज्ञापन

अंत में उन्होंने यह मुकाबला 7-2 के बड़े अंतर से अपने नाम किया। दूसरा मैच मिक्की मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सिटी यूनाइटेड क्लब के बीच हुआ। खेल के पहले हाफ तक मिक्की मॉडल स्कूल 2-0 से आगे चल रहा था। सिटी यूनाइटेड क्लब ने वापसी की भरपूर कोशिश की, लेकिन मिक्की मॉडल स्कूल ने संघर्षपूर्ण मैच 3-2 से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होंगे निर्णायक मुकाबले
लीग के अंतिम दिन सोमवार को तीन रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 12 बजे जूनियर हीरोज क्लब और सिटी यूनाइटेड एफसी के बीच होगा। दोपहर 2 बजे अंबाला और शाहाबाद (कुरुक्षेत्र) की महिला टीमों के बीच एक विशेष मुकाबला आयोजित किया जाएगा। दूसरा फाइनल मैच दोपहर 3 बजे फारूखा एफसी और मिक्की मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल आमने-सामने होंगे। इसी मैच के परिणाम के बाद लीग का नया चैंपियन तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed