फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gurmat Samagam organized at many places in the city

Ambala News: शहर में कई जगह कराए गुरमत समागम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Gurmat Samagam organized at many places in the city
शहर गुरुद्वारा श्री बादशाही बाग में सृजना दिवस मौके पर गुरमत समागम करवाए गए। कमेटी
अंबाला सिटी। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की ओर से गुरु गोबिंद सिंह के खालसे के सृजना दिवस मौके पर गुरमत समागम कराए। इसके चलते गुरुद्वारा श्री बादशाही बाग में विशेष दीवान सजाए। इसमें रागी ढाडी और कथावाचक गुरजिंद्र सिंह चंडीगढ़ वाले, गुरबाज सिंह पारस, केवल सिंह, हरविंद्र सिंह, सुबा सिंह पिहोवा वाले, सुखप्रीत सिंह, गुरजिंद्र सिंह और विशेष रूप से दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब के हजूरी रागी मनदीप सिंह ने अपने कीर्तन कथा के माध्यम से संगतों को निहाल किया।
विज्ञापन

वैसाखी के इस मौके पर पूर्व मंत्री असीम गोयल, मेयर सैलजा सचदेवा, सीनियर डिप्टी मेयर प्रतिनिधि सुंदर ढींगरा, डिप्टी मेयर राजेश मेहता, पार्षद मनीष आनंद, पार्षद गुरप्रीत सिंह शाना अपने साथियों सहित गुरुद्वारा श्री बादशाही बाग नतमस्तक व सरबत के भले की अरदास की व संगतों को बधाई दी। जिसके उपरांत गुरु घर की तरफ से सभी को सिरोपा साहिब दिया गया। सिख समाज फेडरेशन के उप प्रधान चरणजीत सिंह टक्कर ने भी संगतों को बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वैसाखी का त्योहार सिख समाज के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दिन गुरु गोबिंद सिंह ने श्री आनंदपुर साहिब की धरती पर 1699 में सिखों ( खालसे ) को एक विशेष रूप प्रदान किया। कालगीधर गुरु असीस सेवा सोसाइटी व निष्काम सेवा सोसाइटी ने इस समागम में विशेष रूप से योगदान डाला। इस मौके पर सिख समाज फेडरेशन के प्रधान एमपी सिंह, सचिव सुखविंद्र सिंह शैंकी, हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य टीपी सिंह, मोहन सिंह धुरखड़ा, जसविंद्र सिंह, रविंद्र सिंह सोनू, कृपाल सिंह नग्गल, पीएस वोहरा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed