फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gurmat Samagam held at Shri Panjokhra Sahib Gurudwara

Ambala News: श्री पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा में हुआ गुरमत समागम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Gurmat Samagam held at Shri Panjokhra Sahib Gurudwara
अंबाला। गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में गुरमत समागम का आयोजन किया गया। समागम में गुरुद्वारा साहिब के जत्थों ने वाहेगुरु के नाम का जाप करवाया। इसके साथ ही उन्होंने संगत को शब्द कीर्तन सुनाए। इसके बाद संगत ने गुरु के नाम सिमरण किया। गुरमत समागम की समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर बांटा गया। संवाद
विज्ञापन

नीलकंठ महादेव मंदिर में गूंज रहे रामायण के स्वर

अंबाला सिटी। शहर के ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्री नीलकंठ महादेव शिव मंदिर में मास परायण सामूहिक रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इस पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर पुण्य लाभ कमा रहे हैं। मंदिर प्रबंधन ने जानकारी देते हुए बताया कि रामायण पाठ का आयोजन प्रतिदिन शाम चार बजे से सवा पांच बजे तक किया जा रहा है। पाठ के समापन पर प्रतिदिन भगवान श्रीराम और महादेव की विधिवत आरती की जाती है, जिसके पश्चात उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाता है। संवाद
विज्ञापन

----------------
चतुर्थ भजन संध्या का आयोजन आज
अंबाला। छावनी के सिया वाटिका पैलेस में श्री श्याम कृपा महोत्सव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। यह भजन संध्या श्री खाटू श्याम मित्र मंडल अंबाला छावनी की ओर से करवाई जा रही है। इस चतुर्थ भजन संध्या का आयोजन दो मार्च को सिया वाटिका में किया जाएगा। जिसमें भजन गायक राजेश गाेयल, रजनी राजस्थानी और विशाल शैली अपनी मधुर आवाज से बाबा के भजनों को गुणगान करेंगे। इस दौरान बाबा की रसोई में श्रद्धालु के प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा और भव्य दरबार सजाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed