फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gun, cartridges and utensils stolen from a soldier's closed house

Ambala News: फौजी के बंद मकान से गन, कारतूस और बर्तन चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Gun, cartridges and utensils stolen from a soldier's closed house
अंबाला। छावनी की डिफैंस काॅलोनी स्थित फौजी के बंद घर से चोरो ने अलमारी से डबल बैरल की गन, कारतूस व बर्तन चोरी कर लिए और फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में महिला की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना पंजोखरा पुलिस को दी शिकायत में छावनी के सेक्टर बी, डिफैंस काॅलोनी निवासी सर्वजीत कौर ने बताया कि 16 मार्च को अपने मकान बंद कर अपने पड़ोसियों को कह कर अपने पति हरजिंद्र सिंह के पास ईटारसी भोपाल चली गई थी। दो मई की सुबह साढे़ आठ बजे जब वह घर आई तो मेन गेट नहीं खुला। उसने पड़ोसियों को बुलाया और मकान को पीछे से जाकर देखा तो खिड़की व ग्रिल टूटी हुई थी। उसने अंदर रखा सामान देखा जोकि बिखरा हुआ था। वहीं एक कमरा के अंदर रखी लोहे की अलमारी के अंदर से उसके पति की डबल बैरल गन गायब थी। इसके अलावा घर से पीतल के करीब 10-12 बर्तन गायब थे। महिला के अनुसार उसका पति इटारसी भोपाल में नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed