{"_id":"67d8843e9eff69081f05611b","slug":"gudi-junction-group-will-organize-bhajan-sandhya-ambala-news-c-36-1-sknl1003-139228-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गुदगुदी जंक्शन समूह करवाएगा भजन संध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गुदगुदी जंक्शन समूह करवाएगा भजन संध्या
विज्ञापन
अंबाला छावनी में आयोजित बैठक में मौजूद गुदगुदी जंक्शन समूह के पदाधिकारी। प्रवक्ता
अंबाला। गुदगुदी जंक्शन समूह के पदाधिकारियों ने सोमवार को सदर बाजार स्थित निजी प्रतिष्ठान में बैठक का आयोजन किया। इसमें अंबाला शाखा के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे। बैठक में पिछले और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इसमें सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने सुझाव दिए। समूह की ओर से अंबाला में करवाए गए सामाजिक, धार्मिक और मनोरंजक कार्यक्रमों में योगदान देने वाले पदाधिकारियों में मंडल सदस्य डॉ. संजय गौतम प्रथम, छावनी प्रभारी राकेश आहूजा द्वितीय और सिटी प्रभारी रोहित जैन तृतीय घोषित किए गए।
इसके अलावा अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़ ने बताया कि 31 मार्च को नवरात्र के उपलक्ष्य में हिल रोड स्थित सनातन धर्म मंदिर में सांय चार से सात बजे तक भव्य भजन संध्या दाती दा दरबार आयोजित करवाया जाएगा। जिसका दायित्व राकेश आहूजा और सुशील गोयल को सौंपा गया है।
इसी तरह गुदगुदी समूह द्वारा सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से 13 अप्रैल को अंबाला शहर स्थित अंबाला क्लब में हैलो अंबाला- बैसाखी उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करवाया जाएगा। जिसमें पंजाबी भांगड़ा, गिद्दा, मलवई गिद्दा, हरियाणवी नृत्य की टीमें और लोक कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगे। इस कार्यक्रम का दायित्व डॉ. संजय गौतम और सुरेन्द्र धीमान भोला को सौंपा गया है।