फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   GRP took the women drug smugglers caught with ganja to Bihar

Ambala News: गांजे सहित काबू नशा तस्कर महिलाओं को बिहार लेकर गई जीआरपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
GRP took the women drug smugglers caught with ganja to Bihar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। गांजे सहित पकड़ी गई दोनों महिलाओं को जीआरपी की टीम बिहार लेकर रवाना हो गई है। जीआरपी ने महिलाओं की ओ से दी गई जानकारी के आधार पर ठिकानों पर दबिश देनी शुरू कर दी है, हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं बताई गई है, वहीं दूसरी तरफ पंजाब में नशा खरीदने वालों की धरपकड़ के भी जीआरपी की दूसरी टीम प्रयास कर रही है।
घटना 24 फरवरी की है। कैंट स्टेशन पर जीआरपी की सीआईए टीम ने दो महिलाओं को पकड़ा था। उनके कब्जे से 55 किलो 670 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। पकड़ी गई दोनों महिलाएं सास-बूह थी। इनकी पहचान मखनी देवी और अंजना कुमारी के रूप में हुई है, जोकि मूल रूप से बिहार के कटिहार जिले की रहने वाली हैं। आरोपी वर्तमान में चंडीगढ़ में किराए के मकान में रहती थीं और यहीं से ही नशे की सप्लाई करती थीं।
विज्ञापन



मुखबिर की सूचना पर दोनों महिलाओं को मंगलवार शाम कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2/4 पर लुधियाना साइड से काबू किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद चार बैगों से गांजा बरामद हुआ। मखनी देवी के पास मिले दो बैग से करीब 34 किलो 160 ग्राम गांजा और अंजना कुमारी के पास मिले पिट्ठू सहित अन्य बैग से करीब 21 किलो 510 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed