फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   GRP caught two drug smugglers, found 25.20 kg of powdered poppy worth Rs 1.20 lakh

जीआरपी ने काबू किए दो नशा तस्कर, मिला 1.20 लाख रुपये का 25.20 किलो चूरा पोस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
GRP caught two drug smugglers, found 25.20 kg of powdered poppy worth Rs 1.20 lakh
अंबाला। मध्यप्रदेश से पंजाब में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले मोहाली और रोपड़ वासी दो आरोपी जीआरपी ने पकडे़ हैं। इनके कब्जे करीब सवा लाख रुपये कीमत का चूरापोस्त बरामद हुआ है। यह मादक पदार्थ दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के रतलाम से लेकर आए थे। राजकीय रेलवे पुलिस के प्रभारी विलायती राम ने बताया कि दोनों आरोपी ट्रेन से अंबाला पहुंचे थे। इन नशा तस्करों के कब्जे से जीआरपी ने गुप्त सूचना के आधार पर लगभग 1.20 लाख रुपये का 25.20 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया।
विज्ञापन

पकडे़ गए आरोपियों की पहचान हरमिंदर सिंह निवासी मोहाली व अरुण कुमार निवासी रूपनगर (रोपड़) के तौर पर हुई है। दोनों के खिलाफ छावनी जीआरपी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जीआरपी थाना प्रभारी विलायती राम ने बताया कि 13 अक्तूबर को दोपहर लगभग 2 बजे के करीब उनकी टीम में तैनात एसआई सतबीर सिंह, सुरेंद्र कुमार, ईशम सिंह व सिपाही कुलबीर सिंह, ओमबीर सिंह, एसपीओ कृष्ण चंद जांच कर रहे थे। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि ट्रेन से दो युवक उतरकर पंजाब जाने वाली रेलवे लाइन के नजदीक रेलवे यार्ड में बैठे हैं। सूचना के आधार पर जीआरपी कर्मचारियों ने कार्रवाई करते हुए उक्त दोनों युवकों को मौके से पकड़ लिया। जांच के दौरान इनके कब्जे से चूरापोस्त नशीला पदार्थ बरामद हुआ। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह ट्रेन के जरिए चूरापोस्त लाकर बेचने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed