फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Grand Nagar Kirtan taken out on Prakash Utsav

प्रकाश उत्सव पर निकाला भव्य नगर कीर्तन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Grand Nagar Kirtan taken out on Prakash Utsav
अंबाला सिटी के दुर्गा नगर में श्री गुरू नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर निकाले गए नगर कीर्तन में अग? - फोटो : Ambala
सिटी के दुर्गानगर स्थित श्याम नगर कॉलोनी में गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से श्री गुरू नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के पावन अवसर पर भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इससे पूर्व भव्य रूप से गुरुद्वारा परिसर आदि सजाए गए। नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारे कर रहे थे। गतका दल, बैंड पार्टियां आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर 12 बजे गुरुद्वारा सिंह सभा परिसर से नगर कीर्तन शुरू हुआ। इसी दौरान दुर्गानगर के विभिन्न बाजारों व कॉलोनियों के स्थानीय और बाहरी सिक्ख संगतों ने नगर कीर्तन में भाग लिया। गुरु जी का सिक्ख संगतों ने खूब गुणगान किया। प्रशिक्षित छोटे गतका दल सदस्यों ने कला दिखा कर मनोरंजन किया। नगर कीर्तन के आगे महिलाएं रास्ता और सड़क साफ करते हुए सिक्ख संगतों के आगमन का स्वागत कर रहीं थी। संगत अलग-अलग टीमें बना कर गुरु जी का गुणगान करती रहीं। नगर कीर्तन के दौरान गुरुद्वारा श्री सिंह सभा दुर्गानगर, गुरुद्वारा श्री ज्ञानप्रकाश दुर्गानगर की ओर से नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

दुर्गानगर मेन बाजार मार्केट की सिक्ख संगतों की ओर से खीर प्रसाद का लंगर लगाया गया। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह, हरिन्द्र सिंह, मनीष, लवली सिंह, गुरमीत सिंह, ओंकार सिंह, संतोख सिंह, तरणसिंह, बिशप्रीत सिंह, हरदीप सिंह, विजय वर्मा, इन्द्रजीत गेरा आदि सिक्ख संगतों ने बताया कि नगर कीर्तन के दौरान सिक्ख संगतों की ओर से जगह-जगह स्टॉल लगाए गए हैं। इसमें संगतों के लिए जल, खीर, चाय-पकोड़े, व फल आदि वितरित किए गए। शाम के करीब पांच बजे नगर कीर्तन वापस गुरुद्वारा श्री सिंह सभा परिसर में पहुंचा, जहां सिक्ख संगतों की ओर से खूब आतिशबाजी भी की गई।

अंबाला सिटी के दुर्गा नगर में श्री गुरू नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर निकाले गए नगर कीर्तन में मौ?

अंबाला सिटी के दुर्गा नगर में श्री गुरू नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर निकाले गए नगर कीर्तन में मौ?- फोटो : Ambala

अंबाला सिटी के दुर्गा नगर में श्री गुरू नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर निकाले गए नगर कीर्तन में से?

अंबाला सिटी के दुर्गा नगर में श्री गुरू नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर निकाले गए नगर कीर्तन में से?- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed