फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gram Panchayats will also be able to apply for sports nursery

Ambala News: ग्राम पंचायतें भी कर सकेंगे खेल नर्सरी के आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayats will also be able to apply for sports nursery
अंबाला। हरियाणा सरकार ने खेल नर्सरी योजना 2024 में बड़े स्तर पर बदलाव किए हैं। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए विभाग की ओर से 1500 खेल नर्सरी चलाई जाएंगी। इनमें से 500 खेल नर्सरियां खेल विभागीय प्रशिक्षकों की ओर से और 1000 खेल नर्सरियां सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों व खेल संस्थानों में अलॉट होगी।
विज्ञापन

अबकी बार खेल विभाग ने ग्राम पंचायतों को भी इसमें शामिल किया है ताकि वो भी खेल नर्सरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा खेल विभाग ने इस बार नर्सरियों के आवेदन को भी ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन कर दिया है ताकि किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो और ज्यादा से ज्यादा खेल नर्सरी को लेने के लिए आगे आ सके।
विज्ञापन

इसके अलावा खेल नर्सरी के लिए स्टेट लैवल के खिलाड़ी कोच नहीं बन सकेंगे। इसको लेकर खिलाड़ी कम से कम एनआईएस डिप्लोमा होल्डर होना चाहिए या फिर इंटरनेशनल मेडलिस्ट होना चाहिए। खेल विभाग की ओर से उसे 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। विभाग की तरफ से खेल विभाग की वेबसाइट पर जो आवेदन 15 मार्च तक मांगे गए है उसमें में वह केवल 15 मार्च तक ही अपनी त्रुटियों को दुरुस्त कर सकते हैं। बता दें कि इस नर्सरियों का कार्यकाल एक अप्रैल से 31 जनवरी तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक नर्सरी में न्यूनतम 20 खिलाड़ी

खेल नर्सरियों में प्रत्येक नर्सरी में न्यूनतम 20 व अधिकतम 25 खिलाड़ी होंगे। इसके अलावा प्रतिक्षा सूची में भी रखे जाएंगे 10 खिलाड़ी रखे जाएंगे। अगर कोई खिलाड़ी छोड़ जाता है तो ऐसी स्थिति में उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। एक संस्थान को दो से अधिक नर्सरियां आवंटित की जाएंगी। प्रत्येक खिलाड़ी को कम से कम 22 दिन ही हाजिरी पर 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग को 15 सौ व 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग को दो हजार रुपये की राशि खुराक के लिए दी जाएगी। जो सीधा खातों में आएगी। खिलाड़ियों की हाजिरी, उनके प्रशिक्षण व फीडबैक का सिस्टम विकसित करते हुए एप से जोड़ा जाएगा। खेल नर्सरियों की मीटिंग भी हर माह बुलाई जाएगी। जिसमें खिलाड़ियों के परिजन शामिल होंगे।

वर्जन


खेल नर्सरियों में कई बदलाव किए गए है। ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन व अब ग्राम पंचायतों को भी यह अलॉट की जाएगी। अब उनके पास संबंधित खेल का मैदान और खिलाड़ी होने चाहिए जो नियमित तौर पर खेलते हैं। अब प्रदेश स्तर के खिलाड़ी खेल नर्सरी के कोच नहीं लग सकेंगे।
डॉ. प्रवीण, जिला खेल अधिकारी अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed