फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Grade one paddy purchased at the price of Rs 2320 per quintal: Secretary

ग्रेड वन धान 2320 रुपये क्विटंल दाम पर खरीदा : सचिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Grade one paddy purchased at the price of Rs 2320 per quintal: Secretary
नारायणगढ़ अनाजमंडी में धान की खरीद का जायजा लेते एसडीएम, पूर्व विधायक व मार्केट सचिव। संस्था
नारायणगढ़। अनाजमंडी में धान का उठान सुचारू रूप से करने को लेकर शनिवार एक बैठक मार्के कमेटी कार्यालय में हुई। इसमें राइस मिलर्स तथा एसडीएम शाशवत सांगवान, पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी, कमेटी सचिव अखिलेश शर्मा सहित आढ़ती भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में राइस मिलर्स और आढ़तियों की समस्याओं को सुना गया और समाधान किया गया। राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रधान ओमप्रकाश चानना भी मौजूद रहे। इस अवसर पर एसडीएम तथा पूर्व विधायक ने अनाज मंडी के आढ़तियों एवं किसानों तथा राइस मिलर्स से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। धान में नमी तथा वजन को चैक किया गया और ठीक पाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व विधायक ने धान खरीद कार्य का जायजा लेते हुए कहा कि सीएम नायब सैनी की ओर से अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसानों की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदा जाए। उन्होंने कहा कि अनाजमंडी में किसानों के लिए जरूरी सुविधाएं जैसे बिजली, पानी तथा शौचालय की बेहतर साफ सफाई भी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने खरीद एजेंसी फूड सप्लाई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान की खरीद के साथ उसका उठान भी समय पर होना चाहिए ताकि किसानों को कोई समस्या न आए। उन्होंने कहा कि किसान कल्याण प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में सर्वाेच्च स्थान पर है। मार्किट कमेटी के सचिव अखिलेश शर्मा ने बताया कि प्रति दिन अनाजमंडी में 30 से 35 हजार क्विंटल धान की खरीद की जा रही है और अब तक 2 लाख 70 हजार क्विंटल ग्रेड वन धान 2320 रुपये प्रति क्विटंल के हिसाब से खरीदा जा चुका है। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार 17 प्रतिशत नमी पर धान खरीदी जा रही है। तीन राइस मिलर्स के साथ धान उठान को लेकर समझौता हो रखा है और उनके द्वारा धान उठाया जा रहा है।

राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रधान ओमप्रकाश चानना ने बताया कि एसडीएम, पूर्व विधायक के साथ आयोजित बैठक के बाद राइस मिलर्स ने शनिवार से ही धान का उठान करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed