फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Grabbed two and a half kilos of gold from a bullion dealer, threatened to kill him if he gave a cheque.

Ambala News: सराफा कारोबारी से हड़पा ढाई किलो सोना, चेक लगाए तो दी जान से मारने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Grabbed two and a half kilos of gold from a bullion dealer, threatened to kill him if he gave a cheque.
अंबाला। सिटी के सराफा कारोबारी से करीब ढाई किलो सोना हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फूलचंद पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सिटी के योगेश जैन ने बताया कि उसकी सराफा बाजार में वल्लभ सराफा कारोबारी के नाम से दुकान है। उसके साथ फूलचंद ने 2 किलो, 632 ग्राम 210 मिली ग्राम सोने की धोखाधड़ी की थी। इसको लेकर 31 मई को पुलिस चौकी नंबर-3 में शिकायत सौंपी थी। बताया था कि आरोपी फूलचंद मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। वह 10-12 सालों से सिटी में काम कर रहा था। ज्वेलर्स ने बताया कि वह सोना हिमाचल में सप्लाई करता था। अब उसका सोना हड़प लिया।

आरोपी फूलचंद को भी पुलिस चौकी में बुलाया गया था। फूलचंद के साथ एक करनैल सिंह नाम का व्यक्ति भी साथ आया था जो खुद को रिटायर्ड पुलिस अधिकारी बता रहा था। यहां 3-4 बार में बातचीत होने पर कोई हल नहीं निकला। 29 जून को दोबारा हुई मीटिंग में समझौता हुआ कि आरोपी फूलचंद एक लाख रुपये देगा। उसने फूलचंद से 2 किलो, 623 ग्राम 210 मिलीग्राम सोना दे रखा था। इसकी एवज में फूलचंद ने कई चेक उनको दे रखे थे। आरोपी ने कहा था कि इस सोने की जो रकम है, वह जल्द ही लौटा देगा। पीड़ित ने बताया कि वह सोना वापस लेने की बात करते हैं तो आरोपी धमकी देता है। चेक बैंक में लगवाने से मना करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed