फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Government should immediately release compensation and relief package for flood victims: Nirmal Singh

बाढ़ पीड़ितों के लिए तत्काल मुआवजा और राहत पैकेज जारी करे सरकार : निर्मल सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Government should immediately release compensation and relief package for flood victims: Nirmal Singh
अंबाला सिटी। कांग्रेस विधायक और हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी निर्मल सिंह मोहड़ा ने शनिवार को बाढ़ से प्रभावित मलौर, पंजोला और इस्माइलपुर क्षेत्रों का दौरा किया और किसानों, मजदूरों और ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रशासनिक लापरवाही पर ग्रामीणों के आक्रोश को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों से बात कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि पिछली बार बाढ़ से हुए नुकसान का जो मुआवजा अब तक नहीं दिया गया, उसे तुरंत उपलब्ध करवाया जाए और इस बार हर प्रभावित परिवार को उनके वास्तविक नुकसान के अनुसार अधिकतम मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस बार सरकार को तुरंत विशेष राहत पैकेज घोषित कर टैक्स में छूट, बिजली-पानी के बिल माफी और ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed