{"_id":"68ace044c50215484c0c2dc8","slug":"government-school-prem-nagar-first-in-science-drama-competition-ambala-news-c-36-1-amb1003-148438-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में राजकीय स्कूल प्रेम नगर प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में राजकीय स्कूल प्रेम नगर प्रथम
विज्ञापन
शहर के पुलिस लाइन के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के विजेता विद्
अंबाला सिटी। पुलिस लाइन के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में खंड स्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी व विज्ञान आधारित ड्रामा का आयोजन किया गया। जिसका आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सैनी रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में विज्ञान का महत्व बताया। पुलिस लाइन स्कूल प्रधानाचार्य गुरिंद्र सिंह गिल ने सभी का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया।
खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सैनी व प्रधानाचार्य गुरिंद्र सिंह गिल ने विजेता बच्चों को नकद राशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल प्रेम नगर प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पुलिस लाइन द्वितीय, पीकेआर जैन कन्या विद्यालय स्कूल तृतीय रहा। इसी तरह पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल मोहड़ी-भानोखेड़ी की ललिता प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल माजरी की बेबी द्वितीय, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल नन्योला से अनहद कौर अंटाल तृतीय व राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल जनसुई से सुखचैन को सांत्वना पुरस्कार मिला।
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहडी-भानोखेड़ी के छात्रों ने जिला स्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी में परचम लहराया। यह प्रतियोगिता राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पुलिस लाइन में करवाई गई। उत्तर भारत विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता और पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी में मोहड़ी-भानोखेड़ी स्कूल की छात्रा ललिता ने अंबाला खंड वन में प्रथम स्थान प्राप्त कर 8 हजार की नगद राशि, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्राप्त किया। विज्ञान प्रदर्शनी में करीब 40 से अधिक टीमों ने भाग लिया। जिसमें ललिता ने ऑर्गेनिक फार्मिंग पर मॉडल तैयार कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। गत वर्ष भी ललिता राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार जीत चुकी है।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त विद्यालय के 11वीं कक्षा के छात्र समर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर आयुवर्ग-17 की राज्य स्तरीय टेबल टेनिस टीम में जगह बनाई। 12वीं कक्षा के छात्र गुरविंद्र सिंह ने आयुवर्ग-19 में 800 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान और संयम सचदेवा ने आयुवर्ग-19 बॉक्सिंग में खंड अंबाला वन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मोहडी-भानोखेड़ी स्कूल के प्रधानाचार्य रोहित रतन ने इन सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेलों के साथ-साथ पढ़ाई में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।