फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Government de-addiction center will be built in TB center

Ambala News: टीबी सेंटर में बनेगा सरकारी नशा मुक्ति केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
Government de-addiction center will be built in TB center
अंबाला सिटी। निजी नशा मुक्ति केंद्रों में अनियमितताएं लगातार जारी है। इसलिए विभाग ने सिटी नागरिक अस्पताल में 10 बेड के नशा मुक्ति केंद्र को टीबी डॉट सेंटर में स्थापित करने का निर्णय लिया है। आगामी तीन महीनों में केंद्र को डॉट सेंटर में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही टीबी सेंटर को इसके सामने ही बने नए वार्ड में स्थापित किया जाएगा। शुरूआत में यह केंद्र 10 बेड का होगा। बाद में इसमें बढ़ोतरी की जाएगी। गौरतलब है कि मंगलवार को छावनी के सुकून और बुधवार को मुलाना के गुरु कृपा केंद्र में निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को केंद्र में खामियां पाई गईं। इन दोनों केंद्रों में काउंसलिंग के लिए आने वाले मरीजों की फाइल ही नहीं बनी थी। इसके साथ ही केंद्रों में काम कर रहे स्टाफ की जानकारी भी ईएसआई पोर्टल पर नहीं चढ़ाई गई थी। केंद्रों को पहले भी चेताया जा चुका है। लेकिन इसके बाद भी केंद्रों के संचालक नियमों को दरकिनार कर केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सिटी नागरिक अस्पताल में जो केंद्र बनाया जाएगा। उसमें काम करने के लिए अलग से स्टाफ भी नियुक्त किया जाएगा। इसके साथ ही नागरिक अस्पताल से भी स्टाफ लिया जाएगा। केंद्र के शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। मरीजों को निजी अस्पतालों में हजारों रुपए खर्च करने नहीं पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला नोडल अधिकारी डाॅ राजेंद्र राॅय ने बताया कि विभाग नशा मुक्ति केंद्र अस्पताल की लंबे समय से मांग जारी है। एक मरीज को चार से पांच दिनों तक रखने की आवश्यकता होती है। अगर मरीज की हालत बहुत अधिक खराब हो तो उसे इससे अधिक दिनों तक भी रखा जा सकता है। फिलहाल नागरिक अस्पताल में नशे से प्रभावित जो भी मरीज आते हैं उन्हें सामान्य वार्ड में ही रखा जाता है।

-----------------------
विभाग के आदेशों पर टीबी सेंटर में केंद्र को स्थापित करने के प्रयास जारी है। दो से तीन महीनों में काम पूरा हो जाएगा। केंद्र के शुरू होने से कई मरीजों को राहत मिलेगी।
-डॉ राजेंद्र राय, जिला नोडल अधिकारी मनोचिकित्सा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed