फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Got cold lassi as a reward for voting

Ambala News: मतदान के इनाम में मिली ठंडी लस्सी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Got cold lassi as a reward for voting
मतदान के बाद स्याही का निशान दिखाती महिलाएं। संस्था
नारायणगढ़। लोकसभा आम चुनाव 2024 में मतदान सुबह सात बजे शुरू होते ही मतदाताओं ने मतदान केंद्रों पर पहुंच कर मतदान करना शुरू कर दिया था। नारायणगढ़ में बूथ नंबर 43 को पिंक बूथ बनाया गया था। इसको पिंक रंग के शामियाने से सजाया गया था जोकि मतदाताओं के आकर्षण का केंद्र रहा। इस बूथ पर कुल 1106 मतदाता हैं। इनमें 572 पुरुष और 534 महिला हैं। मतदान शुरू होते ही इस बूथ पर पहले दो घंटों में 152 वोट मतदाताओं ने डाल दी थी।
विज्ञापन


पिंक बूथ की खास बात यह रही कि मतदान कर आने वाले मतदाताओं को जहां जिला प्रशासन, चुनाव आयोग की ओर से ठंडी मीठी लस्सी पिलाई जा रही थी, वहीं पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए स्टाल पर मतदाताओं को ओआरएस देने के साथ ही इस बूथ पर पीएचसी कुराली से डॉ़ नितिका और एएनएम सोनिया की ओर से गर्मी से बचाव एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जा रही थी। मतदाताओं को मीठी लस्सी वितरित कर रहे कनिष्ठ अभियंता चिराग वालिया और कर्मचारी विजय कुमार ने बताया कि पिंक बूथ पर मतदान करने आने वाले सभी मतदाताओं के लिए प्रशासन की ओर से लस्सी का प्रबंध किया गया।
विज्ञापन

पिंक बूथ पर जिला रेडक्रास सोसायटी की ओर से व्हीलचेयर के साथ स्वयं सेवक की भी व्यवस्था की गई थी। स्वयं सेवक कोमल ने दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को व्हील चेयर पर बैठा कर मतदान केंद्र तक पहुंचने में मदद की। 75 वर्षीय महिला मतदाता इसरो देवी ने कहा कि उन्हें चलने में दिक्कत है और वे व्हील चेयर की मदद से मतदान केंद्र तक वोट डालने पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि पिंक बूथ पर वोटर्स के लिए बेहतरीन प्रबंध किए गए थे। उल्लेखनीय है कि लोकसभा आम चुनाव-2024 में नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 211 बूथ हैं और 190957 मतदाता है। इनमें 100924 पुरुष मतदाता और 90023 महिला मतदाता तथा 10 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के बाद स्याही का निशान दिखाती महिलाएं। संस्था

मतदान के बाद स्याही का निशान दिखाती महिलाएं। संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed