{"_id":"625dbfc1d52af14c0d5e39ce","slug":"goods-train-derailed-in-ropar-and-rail-traffic-stopped-in-ambala-ambala-news-knl105362313","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोपड़ में मालगाड़ी हुई बेपटरी तो अंबाला में थम गया रेल यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोपड़ में मालगाड़ी हुई बेपटरी तो अंबाला में थम गया रेल यातायात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। पंजाब के रोपड़ में अचानक रेलवे ट्रैक पर मवेशी आने से मालगाड़ी के 16 डिब्बे बेपटरी हो गए। इससे कई ट्रेनों को रद कर दिया तो कई को आंशिक रूप से निरस्त किया गया। इस दौरान सहारनपुर-अंबाला व नंगल डैम से अंबाला का रेल यातायात पूरी तरह से प्रभावित रहा। इससे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए मुसीबतें बढ़ गईं। ट्रेनें बाधित होने से जहां कुछ यात्रियों ने बस स्टैंड का रुख किया तो वहीं कुछ बैरंग घरों को लौट गए।
अंबाला रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री सुनील, मुकेेश और रोजी का कहना था कि बहन की शादी में शामिल होने के लिए सहारनपुर जाना था। सोचा था कि रात तक आराम से पहुंच जाएंगे, लेकिन यहां आकर पता चला कि ट्रेन रद हो गई है। इस दौरान यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के रद होने की अनाउंसमेंट भी करवाई गई। अंबाला छावनी स्टेशन निदेशक बीएस गिल ने कहा कि रेल यातायात प्रभावित होने के बाद स्टेशन पर अनाउंसमेंट करवाकर रेल यात्रियों को सूचना दी गई।
पंजाब और सहारनपुर की बसों में उमड़ी भीड़
हादसे के बाद जैसे ही ट्रेनों के रद होने की सूचना यात्रियों को मिली तो अधिकतर यात्री सीधे बस स्टैंड पर पहुंचे। देखते ही देखते पंजाब व सहारनपुर जाने वाली बसों में भीड़ उमड़ पड़ी। बस स्टैंड के अड्डा प्रबंधक अजीत ने व्यवस्था संभालते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए अनाउंसमेंट करवाई और उन्हें आने जाने वाली गाड़ियों के लिए अवगत करवाया।
विज्ञापन
ट्रेन बेपटरी होने पर अंबाला से रवाना हुए डीआरएम व उनकी टीम
अंबाला मंडल के अधीन आने के कारण बेपटरी की सूचना लगते ही अंबाला मंडल रेल प्रबंधक गुरिंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी भी पंजाब के रोपड़ पहुंचे। संबंधित अधिकारियों को पूरे मामले की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए गए। विदित हो कि रविवार देर रात करीब 12 बजकर 45 मिनट पर मवेशियों का झुंड रेलवे ट्रैक पर आ गया, जिससे अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगाने पर मालगाड़ी के 16 डिब्बे बेपटरी हो गए।
इस तरह से प्रभावित रहीं ट्रेनें
- ट्रेन संख्या -14553 हिमाचल एक्सप्रेस दिल्ली से दौलतपुर चौक तक जाने वाली ट्रेन को मरिंडा में रद कर दिया गया था। 18 अप्रैल की रात को यह ट्रेन मरिंडा से चलाया गया। यह ट्रेन दौलतपुर से चलनी थी।
- 04554 दौलतपुर-हिमाचल एक्सप्रेस को मरिंडा से चलाया गया।
- 04513 नंगल डैम- दौलतपुर चौक को रद कर दिया।
- 04514 दौलतपुर चौक से नंगल डैम भी रद रही।
- 12057 नई दिल्ली से ऊना हिमाचल जाने वाली जनशताब्दी को रद कर दिया।
- 12058 ऊना हिमाचल से नई दिल्ली जनशताब्दी रद रही।
- 19717 साबरमती से दौलतपुर तक चलने वाली ट्रेन को चंडीगढ़ में रद किया गया।
- 19718 दौलतपुर से साबरमती को चंडीगढ़ से चलाया गया, वैसे यह ट्रेन दौलतपुर चौक से चलनी थी।
- 14506 नंगल डैम से अमृतसर जाने वाली ट्रेन को रद कर दिया
- 14505 अमृतसर से नंगल डैम को भी रद कर दिया गया
- 14524 नंगल डैम से अंबाला कैंट मेल एक्सप्रेस को भी रद किया गया
- 04532 अंबाला-सहारनपुर को भी रद कर दिया
- 06998 दौलतपुर से अंबाला को भी रद कर दिया
- 04523 सहारनपुर से नंगल डैम के बीच चलने वाली ट्रेन भी रद
- 04501 सहारनपुर से ऊना हिमाचल रद रही
- 04502 ऊना से सहारनपुर भी रद रही
-------------