Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gold, silver, and utensil traders reap a windfall on Dhanteras

Ambala News: धनतेरस पर सोना-चांदी से लेकर बर्तन कारोबारियों तक बरसा धन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Gold, silver, and utensil traders reap a windfall on Dhanteras
धनतेरस पर सुनार की दुकान में सोने और चांदी की खरीदारी करते ग्राहक । संवाद - फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। धनतेरस पर अंबाला के बाजारों में खरीदारी का उत्साह चरम पर रहा। शुभ मुहूर्त में बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के और पूजन सामग्री खरीदने के लिए शहरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी। सदर बाजार से लेकर सराफा मंडी तक बाजारों में दिनभर चहल-पहल रही और देर रात तक ग्राहकों की आवाजाही जारी रही। बर्तन बाजार में कारोबार ने अच्छी रफ्तार पकड़ी, जबकि सराफा बाजार में भीड़ के बावजूद बिक्री को लेकर व्यापारियों की राय अलग-अलग रही।
इस बार ट्रिपलाई स्टील प्रेशर कुकर और चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। अंबाला सिटी की बर्तनों की मार्केट और छावनी के सदर बाजार, सराफा बाजार, बर्तन बाजार, कसेरा बाजार, हलवाई बाजार, चौड़ा बाजार, बजाजा बाजार, सब्जी मंडी और पुल चमेली समेत प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा।
विज्ञापन

बजाजा बाजार एसोसिएशन के प्रधान संजीव जिंदल ने बताया कि जिले में करीब 125 करोड़ रुपये के बर्तनों की बिक्री हुई है, जो पिछले साल के मुकाबले बेहतर रही। वहीं, सराफा ट्रेडर्स एसोसिएशन के महासचिव दीपक के अनुसार, सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण पिछले वर्ष की तुलना में बिक्री काफी कम रही। बाजार में भीड़ अधिक थी, लेकिन वास्तविक ग्राहकों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
ट्रिपलाई स्टील कुकर की रही खास मांग
बर्तन बाजार में प्रेशर कुकर, स्टील की प्लेटें, गिलास, कढ़ाई, चम्मच, कटोरी और पीतल के दीपक खूब बिके। इस बार ट्रिपलाई स्टील प्रेशर कुकर ग्राहकों की पहली पसंद बने। दुकानदार प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि इन कुकरों में विशेष एलॉय शीट लगी होती है, जो हीट को नियंत्रित करती है और खाना जलने से बचाने में मदद करती है।

---
झाड़ू खरीदने के लिए भी उमड़ी महिलाएं

धनतेरस पर मां लक्ष्मी के प्रतीक मानी जाने वाली झाड़ू खरीदने के लिए भी महिलाओं में खासा उत्साह दिखा। बाजार में कहीं 100 रुपये के दो झाड़ू तो कहीं 70 से 80 रुपये प्रति झाड़ू के हिसाब से बिक्री हुई।

---

बाजार में यह रहे विभिन्न बर्तनों के दाम

बाजार में स्टील की प्लेटें 30 से 300 रुपये, गिलास 20 से 70 रुपये, कढ़ाई 600 से 3000 रुपये, चम्मच 100 से 250 रुपये प्रति दर्जन और कटोरी 10 से 80 रुपये तक बिकीं। वहीं तांबे का लोटा 80 से 900 रुपये, पीतल के दीपक 10 से 350 रुपये तथा पीतल की प्लेटें 60 से 250 रुपये के मूल्य पर उपलब्ध रहीं।


---------

चांदी के लक्ष्मी-गणेश और सिक्कों की खरीदारी

ज्वैलर्स विपिन अग्रवाल ने बताया कि इस बार धनतेरस पर ग्राहकों में गजब का उत्साह देखने को मिला है। सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों का तांता लगा हुआ था। सोने-चांदी के पारंपरिक आभूषणों और सिक्कों के अलावा, इस बार चांदी के लक्ष्मी-गणेश, हाथी, टी-सेट और सजावटी सामान की बहुत अच्छी मांग रही। पिछले साल की तुलना में इस बार व्यापार काफी बेहतर रहा है।

धनतेरस पर सुनार की दुकान में सोने और चांदी की खरीदारी करते ग्राहक । संवाद

धनतेरस पर सुनार की दुकान में सोने और चांदी की खरीदारी करते ग्राहक । संवाद- फोटो : samvad

धनतेरस पर सुनार की दुकान में सोने और चांदी की खरीदारी करते ग्राहक । संवाद

धनतेरस पर सुनार की दुकान में सोने और चांदी की खरीदारी करते ग्राहक । संवाद- फोटो : samvad

धनतेरस पर सुनार की दुकान में सोने और चांदी की खरीदारी करते ग्राहक । संवाद

धनतेरस पर सुनार की दुकान में सोने और चांदी की खरीदारी करते ग्राहक । संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed