फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gold chain and cash snatched from young man going to take goods

सामान लेने जा रहे युवक से सोने की चेन व नकदी छीनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 02:11 AM IST
विज्ञापन
Gold chain and cash snatched from young man going to take goods
अंबाला। घर से बाइक पर सामान लेने जा रहे युवक पर करीब पांच युवकों ने रास्ते में रोककर ईंट से हमला कर दिया। इस हमले में बाइक सवार युवक घायल हो गया। इसके बाद आरोपी युवक घायल की जेब से पर्स निकाल लिया और घायल के गले से सोने की चेन भी झपट कर फरार हो गए। सेक्टर 9 पुलिस ने इस मामले में घायल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप कुमार ने बताया कि वह आरके पुरम कॉलोनी जंडली का निवासी है और वीरवार की रात को वह बाइक पर अपने घर से बाजार सामान लेने जा रहा था। जैसे ही वह अपसरा सुनार की दुकान के पास पहुंचा। तभी एक बाइक पर सवार तीन लड़के व पैदल दो लड़के आये। बाइक सवार लड़कों ने उसकी बाइक में टक्कर दे मारी ओर उनमें से एक लड़के ने प्रदीप के सिर में ईंट दे मारी। ईंट लगने से प्रदीप घायल हो गया। इसके बाद उन युवकों ने घायल की जेब से पर्स निकाल लिया। इसमें पांच हजार रुपये की नकदी थी। इसी दौरान आरोपियों ने इसके गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गये। घायल का राहगीरों ने उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed