फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   'God is somewhere, it is the parents sitting in your house, serve them'

‘भगवान कहीं हैं तो वे आपके घर में बैठे माता-पिता ही हैं, उनकी सेवा करो’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
'God is somewhere, it is the parents sitting in your house, serve them'
अंबाला के गांव बलाना स्थित राधास्वामीआश्रम में प्रवचन करते कथावाचक - फोटो : Ambala
अंबाला। गांव बलाना स्थित राधा स्वामी आश्रम में रविवार को सत्संग हुआ। कंवर साहेब महाराज के प्रवचन सुनने के लिए दूरदराज से संगत पहुंची। उन्होंने प्रवचन करते हुए कहा कि माता-पिता से बढ़कर कोई दर्जा नहीं है। भगवान अगर कहीं हैं तो आपके घर में बैठे आपके मां-बाप हैं। उनकी सेवा कर लो, उनको खुश रखो तो परमात्मा खुश हो जाएगा। हम सुख के लिए छटपटाते हैं, क्योंकि रूह जिस देश से आई थी वहां सुख ही सुख और खुशी ही खुशी थी। इस मायावी देश में आकर रूह गाफिल हो जाती है।
विज्ञापन

इन्हीं क्षणभंगुर वस्तुओं में सुख ढूंढती है, लेकिन जल्दी ही सुख में ही उसे दुख आने लगता है। तब रूह फिर सुख पाने के लिए लालायित हो उठती है। उन्होंने कहा कि संतों की शरण में कितने ही कष्ट क्यों न आए, फिर भी वे आपके हितकारी हैं। इंसान के पास सब कुछ है, वो सब प्रकार से संपन्न है, लेकिन उसकी तृष्णा फिर भी नहीं रुकती। महाराज ने कहा कि जैसे लकड़ी में आग दिखाई नहीं देती है, दूध में मक्खन दिखाई नहीं देता, वैसे ही कण-कण में समाया परमात्मा दिखाई नहीं पड़ता। संतों के सामने झुकना सीखो।

अंबाला के गांव बलाना स्थित राधास्वामीआश्रम में प्रवचन के दौरान मौजूद श्रद्धालु।

अंबाला के गांव बलाना स्थित राधास्वामीआश्रम में प्रवचन के दौरान मौजूद श्रद्धालु।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed