फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   GNM Nursing College students win tug of war

Ambala News: रस्साकसी में जीएमएन नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं विजयी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
GNM Nursing College students win tug of war
अंबाला छावनी के जीएमएन कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में  जोर-आजमाइश करते प्रतिभागी। प्रवक्ता
दौड़ में सतिंदर सिंह व श्रेया ने मारी बाजी, जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जीएमएन कॉलेज में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रस्साकसी प्रतियोगिता में जीएमएन नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं विजेता रहीं। इसी प्रकार दौड़ में जीएमएन कॉलेज के सतिंदर सिंह व श्रेया ने बाजी मारी, वहीं वॉलीबॉल में नग्गल कॉलेज की टीम ने बाजी मारी। निर्णायक मंडल की ओर से निष्पक्ष एवं पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया अपनाई गई। इसके आधार पर श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया गया।
विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई। कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद की अध्यक्ष स्वर्ण कौर तथा कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता के दौरान कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त मौजूद रहे। खेल प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अपने संबोधन में स्वर्ण कौर ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन

डॉ. रोहित दत्त ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उपलब्धि तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, सामाजिक जागरूकता एवं नैतिक मूल्यों के संवर्धन से भी जुड़ा है। खेल प्रतियोगिता का सफल संचालन जिला समन्वयक नगर परिषद ऋतु शर्मा द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed