फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   gnipath yojana ke virodh mein aap paartee kaaryakartaon ne nikaalee tiranga railee

अग्निपथ योजना के विरोध में आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा रैली, जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
gnipath yojana ke virodh mein aap paartee kaaryakartaon ne nikaalee tiranga railee
अंबाला सिटी। अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को आम आदमी पार्टी और किसान मोर्चा की टीम ने अंबाला सिटी के मानव चौक से लेकर जिला उपायुक्त कार्यालय तक तिरंगा रैली निकाली। साथ ही राष्ट्रपति के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपकर उक्त योजना को वापस लेने की मांग उठाई। साथ ही योजना रद नहीं होने पर देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा केंद्र सरकार के विरोध में निकाली जा रही है, क्योंकि केंद्र सरकार ने बीते करीब तीन वर्षों से सेना में भर्ती नहीं निकाली। इसके बाद अब अग्निपथ योजना को लागू कर युवाओं से साथ मजाक किया गया है। सुबह करीब 11 बजे अंबाला सिटी के मानव चौक पर आम आदमी पार्टी के कुछ युवा एकत्रित हुए। इसके बाद हाथों में तिरंगा लिए युवक भारत माता के जयकारे करते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे। जिला उपायुक्त विक्रम सिंह को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि देश का युवा सेना की भर्ती के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहा था, मगर सरकार ने इस योजना को लागू कर युवाओं के साथ धोखा किया है। यदि केंद्र सरकार ने इस योजना को रद नहीं किया तो पूरे देश में आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर किसान मोर्चा के पदाधिकारी चौधरी हरभजन सिंह, युवा अध्यक्ष गुरतेज सिंह, महिला जिलाध्यक्ष चरणजीत कौर संधू, राजेश सहोता, मुलाना महिला विंग अध्यक्ष सरिता शर्मा, शेरा सिंह व सोनिया सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed