{"_id":"682ce1c5d931c608ed0e281a","slug":"gmn-college-seats-increased-in-bba-bca-ambala-news-c-36-1-amb1002-143036-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बीबीए-बीसीए में बढ़ाई जीएमएन कॉलेज की सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बीबीए-बीसीए में बढ़ाई जीएमएन कॉलेज की सीटें
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के जीएमएन कॉलेज में अब बीबीए और बीसीए में अधिक सीटों पर दाखिले मिलेंगे। एआईसीटीई ने (ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन) बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रम में सीटों को बढ़ा दिया है।
अब बीबीए में 120 सीटों पर विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे। वहीं बीसीए में 180 सीटों पर दाखिले लिए जाएंगे। जबकि पहले बीबीए में 60 सीटों और बीसीए में 120 सीटें ही थी। पिछले सत्र से ही बीसीए में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के शामिल किया गया है तो इसकी भी सीटें बढ़ने से अधिक विद्यार्थियों काे नए कोर्स में पढ़ने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही प्रबंधन से जुड़े कोर्स जिनमें एमबीए एमसीए आदि के लिए तीन साल की मान्यता को बढ़ा दिया गया है।
सिविल सर्विस की तैयारी में प्रयोग आने वाले विषय भी शामिल
कॉलेज में बीए में सिविल सर्विस की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को उनकी तैयारी के लिए उपयोगी विषयों को भी पढ़ने का मौका मिलेगा। जिनमें पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, सोशियोलॉजी, साइकॉलोजी और इकोनाॅमिक विषयों के साथ पढ़ाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
किस कोर्स में कितनी सीटें
बीए- 240
बीए अंग्रेजी- 30
बीए राजनीतिक शास्त्र- 30
बीबीए एडेड- 60
बीबीए सेल्फ फाइनेंस- 60
बीकॉम एडेड- 80
बीकॉम सेल्फ फाइनेंस- 80
बीकॉम ऑनर्स- 30
बीकॉम वोकेशनल- 30
बीसीए सेल्फ फाइनेंस- 120
बीसीए एआई- 60
लाइफ साइंस- 30
फिजिकल एजुकेशन में 80
कुल - 930
वर्जन
बीबीए व बीसीए पाठ्यक्रम की सीटों में इजाफा हुआ है। विद्यार्थी एआई कोर्स के प्रति भी अपना रुझान दिखा रहे हैं। कॉलेज के माध्यम से इंटर्नशिप के लिए विद्यार्थियों को मौका दिया जा रहा है। क्योंकि नई शिक्षा नीति में अब ट्रेनिंग को जरूरी कर दिया गया है।
-डॉ. रोहित दत्त, प्राचार्य, जीएमएन कॉलेज, अंबाला छावनी