फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Girls team won in Kabaddi matches

Ambala News: कबड्डी मुकाबलों में लड़कियों की टीम ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Girls team won in Kabaddi matches
नारायणगढ़। राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुल्लड़पुर में वीरवार को अंडर-11 वर्ग के लिए खेलोंं का आयोजन किया गया। इस दौरान कबड्डी मुकाबलों में लड़के के वर्ग में नगला राजपुतान की टीम ने प्रथम, नारायणगढ़ द्वितीय, कबड्डी लड़कियों में नारायणगढ़ की टीम प्रथम, नगला राजपुतान ने द्वितीय हासिल किया।
विज्ञापन

खो-खो लड़के में नारायणगढ़ प्रथम, नगला राजपुतान द्वितीय, खो-खो लड़कियों में नगला राजपुतान ने प्रथम और नारायणगढ़ ने द्वितीय, रस्सा कस्सी लड़के में नगला राजपुतान ने प्रथम, नारायणगढ़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह रस्सा कस्सी लड़कियों में काठेमाजरा प्रथम, नारायणगढ़ द्वितीय रहा। 100 मीटर दौड़ में आदित्य प्रथम, द्विवांशु द्वितीय, 100 मीटर लड़कियों की दौड़ में रंजन प्रथम, कामिनी द्वितीय, 200 मीटर लड़के में यशवी प्रथम, परीक्षित द्वितीय, 200 मीटर लड़कियों की दौड़ में प्रथम कामिनी, जसवीर कौर द्वितीय रही। 400 मीटर लड़कों में लविश प्रथम व प्रवेश द्वितीय रहे, 400 मीटर दौड़ लड़कियों में आरजू प्रथम, जीविका द्वितीय रही। कुश्ती में 20 किलोग्राम भारवर्ग में कार्तिक, 22 किलोग्राम भारवर्ग में लक्षित, 24 किलोग्राम भारवर्ग में सुंदरम, 26 किलोग्राम भारवर्ग में लाहा, 28 किलोग्राम भारवर्ग में मुन्ना, 30 किलोग्राम में जशन और 32 किलोग्राम में बख्शीश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed