फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Girls students should not stop trying: Aparajita

प्रयास करना न छोड़ें छात्राएं : अपराजिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Girls students should not stop trying: Aparajita
अंबाला सिटी। शहर के पुलिस लाइन राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को प्रेरित करने के लिए अंबाला अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता ने रोल मॉडल के तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन

इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य गुरिंद्र सिंह गिल ने उनका स्कूल पहुंचने पर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। छात्राओं को संबोधित करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता ने कहा कि अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहिए। किसी भी परिस्थिति में प्रयास करना मत छोड़िए, क्योंकि सफल वही होते है जो मेहनत करते हैं। उन्होंने छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगर स्कूल स्तर पर विषय से संबंधित संशय दूर हो जाए तो वह भविष्य में बड़ी से बड़ी प्रतिस्पर्धा को भी सफल बनाने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा तीसरे अटेंप्ट में क्लीयर की थी। अगर जिंदगी में एक बार असफलता का सामना करना पड़े तो दूसरी बार पुन: प्रयास करके सफलता को प्राप्त किया जा सकता है। कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। छात्राओं ने भी अतिरिक्त उपायुक्त से यूपीएससी की परीक्षा को कैसे उत्तीर्ण किया जाए, इस विषय में कौन सा विषय सरल है और कौन सा विषय कठिन है, इस पर खुलकर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह विज्ञान संकाय की छात्रा थी, लेकिन उन्होंने यूपीएससी में इतिहास विषय को चुना और सफलता प्राप्त की। छात्राओं ने पूछा कि परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए कितने घंटे तैयारी करनी होती है। उन्होंने जवाब दिया है कि अगर हम रोजाना पांच से छह घंटे अच्छे से तैयारी करें तो परीक्षा उत्तीर्ण की जा सकती है। अंत में प्रधानाचार्य ने विशेष अतिथि एडीसी अपराजिता का आभार जताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सविता हुड्डा, मोना शर्मा, सुचेता वर्मा, रामकरण आदि ने विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed