फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   girls joined at chest lost battle of life, family had named them Laxmi

Haryana: जिंदगी की जंग हारी छाती से जुड़ी बच्चियां, परिजनों ने लक्ष्मी रखा था नाम; दिनरात कर रहे थे देखभाल

Sun, 14 Jul 2024 02:25 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 14 Jul 2024 02:25 PM IST
सार

शकुंतला को नार्मल डिलिवरी हुई तो दो जुड़वा जन्मी थी। दोनों की छाती व पेट के नीचे का हिस्सा आपस में जुड़ा हुआ था। अल्ट्रासाउंड से पता चला था कि दोनों में एक ही दिल धड़क रहा है। लेकिन वह 48 घंटे में जिंदगी की जंग हार गई।

विज्ञापन
girls joined at chest lost battle of life, family had named them Laxmi
बच्चियों को दफनाते हुए परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

एक दिल के साथ जन्मी छाती से जुड़ी जुड़वा बच्चियां आखिरकार 48 घंटे बाद जिंदगी की जंग हार गई। दोनों बच्चियों ने शनिवार देररात 2 बजे आखिरी सांस ली थी। मां की गोद में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बच्चियों का नाम लक्ष्मी रखा था। शुक्रवार को वह दोनों बच्चियों को चंडीगढ़ पीजीआई ले जाने की जगह अपने संग घर ले आए थे। परिजन दिनरात बच्चियों की देखभाल कर रहे थे। महज उन्हें ड्रापर के जरिए ही दूध पिलाकर लंबी उम्र की कामना कर रहे थे।

विज्ञापन


रविवार सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर पिता चुनचुन ने हुड्डा सेक्टर-34 के पास टांगरी नदी के पास बने श्मशान घाट में दोनों बच्चियों को दफनाया। दरअसल, वीरवार देररात को प्रसव पीड़ा उठाने पर शकुंतला को सेक्टर-34 हुड्डा से छावनी नागरिक अस्पताल लाया गया था। नार्मल डिलिवरी हुई तो दो जुड़वा जन्मी थी। दोनों की छाती व पेट के नीचे का हिस्सा आपस में जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अल्ट्रासाउंड से पता चला था कि दोनों में एक ही दिल धड़क रहा है। कुछ ही देर बाद दोनों बच्चियों को रात में चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया था, लेकिन वहां से उपचार न होने की बात बोलकर वापस अंबाला के छावनी नागरिक अस्पताल भेज दिया गया था। शुक्रवार को जब डॉक्टरों ने दोबारा बच्चियों का चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया तो परिजन हारकर बच्चियों को अपने घर ले आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed