फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Girls again won in class 10th exam

Ambala News: दसवीं की परीक्षा में लड़कियों ने फिर मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
Girls again won in class 10th exam
अंबाला सिटी। हरियाणा बोर्ड का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम रविवार दोपहर को जारी हो गया। दोपहर को परिणाम आते ही स्कूलों में विद्यार्थी पहुंच गए। परिणाम में लड़कियों का पलड़ा भारी रहा है। बीते दिनों आए 12वीं परिणाम में भी बेटियां आगे रही थी।
विज्ञापन

छावनी हिल रोड सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के राहुल ने 486 अंक के साथ 97.2 फीसदी अंक हासिल किए। टेंडर हार्ट स्कूल की दिव्यानी और स्वर्ण लता ने 485 अंक के साथ 97 फीसदी अंक, पायल और सृष्टि सिंह ने 96.8 फीसदी और पलक और अंशिका ने 96.2 फीसदी अंक हासिल किए। शहर के पीकेआर जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्राची ने 96 फीसदी अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

राहुल का डाॅक्टर बनना है लक्ष्य
छावनी हिल रोड के सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के राहुल ने 10वीं कक्षा में 486 अंक लेकर 97.2 फीसदी अंक हासिल किए हैं। राहुल ने हिंदी में 96, अंग्रेजी में 97, गणित 96, सामाजिक विज्ञान 98, पंजाबी 99, विज्ञान 93 अंक लिए। राहुल ने बताया कि वह डाक्टर बनना चाहता है। राहुल के पिता राजमिस्त्री हैं और माता किरण गृहिणी हैं। राहुल ने बताया कि वह स्कूल से जाने के बाद रोजाना घर पर दो घंटे सेल्फ स्टडी करता था। उसकी सफलता में स्कूल स्टाफ का भी अहम योगदान रहा। स्कूल शिक्षकों ने उसके हर डाउट को क्लीयर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

97 फीसदी अंक लिए, यूपीएससी की करेंगी तैयारी
छावनी के टेंडर हार्ट स्कूल की दिव्यानी ने 485 अंक लेकर 97 फीसदी अंक लिए। दिव्यांनी ने बताया कि वह छावनी के छोटा खुड्डा के पास सुंदरपुरी में रहते हैं। उनके पिता धर्मवीर कांट्रेक्टर हैं और माता शांति प्रिया गृहिणी हैं। दिव्यांनी ने हिंदी में 94, अंग्रेजी में 95, गणित में 100, सामाजिक विज्ञान में 97, विज्ञान में 95, पंजाबी में 98 अंक लिए। दिव्यांनी ने बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी करेंगी। अभी वह आर्ट्स से पढ़ाई कर रही हैं। वह स्कूल से आकर ब्रेक लेती थी। इसके बाद पांच से छह घंटे रोजाना पढ़ती थी।
डाॅक्टर बनना है लक्ष्य, पिता का भी यही सपना
छावनी के टेंडर हार्ट स्कूल की स्वर्ण लता ने 485 अंक के साथ 97 फीसदी अंक लिए। फुलेल माजरा गांव निवासी स्वर्ण लता ने बताया कि उसके पिता पवन कुमार कार रिपेयर का कार्य करते हैं और माता सुषमा गृहिणी हैं। स्वर्ण लता ने हिंदी में 95 अंक, अंग्रेजी में 89 अंक, गणित में 100 अंक, सामाजिक विज्ञान में 94 अंक, विज्ञान में 96 अंक और पंजाबी में 100 अंक लिए। स्वर्ण लता ने बताया कि वह अभी मेडिकल संकाय से पढ़ाई कर रही हैं और डाक्टर बनना चाहती हैं। उसके पापा का भी यही सपना है कि वह डाक्टर बने। वह स्कूल से घर आकर रोजाना चार से पांच घंटे तक पढ़ती थी।

कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहती है प्राची
फोटो---33
शहर के पीकेआर जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्राची ने 96 फीसदी अंक हासिल किए। प्राची ने बताया कि वह कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहती हैं। 11वीं में वह नॉन मेडिकल से पढ़ाई कर रही हैं। प्राची के पिता कमल किशोर चावला हैं और मां गुरमीत जिला नागरिक अस्पताल शहर में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं। प्राची अपनी मां और नाना निर्मल के साथ स्कूल पहुंची। प्राची ने बताया कि उसने देर रात तक सेल्फ स्टडी की और शिक्षकों के बताए मार्गदर्शन के अनुसार सिलेबस को पूरा किया। प्राची ने अंग्रेजी में 97, हिंदी में 94, गणित में 93, एसएसटी में 96, विज्ञान में 92 और फिजिकल एजुकेशन में 100 अंक लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed