{"_id":"e0ff5aa026c77c05d9dbfc1e087366ce","slug":"girl-s-student-protest-on-dc-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी आफिस पर नर्सिंग छात्राओं का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी आफिस पर नर्सिंग छात्राओं का प्रदर्शन
अंबाला /अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी नर्सिंग कॉलेजों की बदौलत सड़क पर आई नर्सिंग छात्राओं ने करनाल में हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
नर्सिंग छात्राओं का आरोप था कि छात्राएं शांतिपूर्ण तरीके से सीएम से मिलने के लिए जा नही थी, लेकिन पुलिस ने छात्राओं पर पानी की बौछारें कर लाठीचार्ज किया और छात्र-छात्राओं पर झूठे केस बना दिए। सोमवार को नर्सिंग छात्राओं ने एकत्रित होकर डीसी कार्यालय पर नारेबाजी कर तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
नर्सिंग छात्रा पायल, बिंदू, रेचर, आरजू, मनीषा, रजनी, सुमन, रजविंद्र, सीमा, बबीता, रॉबिन, धर्मवीर ने बताया कि पिछले कई दिनों से एएनएम और जीएनएम द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाले नर्सिंग छात्राएं परीक्षा परिणामों को लेकर सरकार से अपील कर रहे है। लेकिन नर्सिंग छात्राओं की तरफ सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नर्सिंग छात्र-छात्राएं बेरिकेड्स के अंदर रहते हुए शांतिपूर्ण तरीके से मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे थे। मगर पुलिस ने लड़कियों पर लाठीचार्ज कर झूठे केस बना दिए। जिससे छात्राओं में रोष की स्थिति है। छात्राओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि उनका परीक्षा परिणाम घोषित किया जाए और प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर बनाए झूठे केस वापस लिए जाए।