{"_id":"578694fa4f1c1ba64e13e02b","slug":"girl-manupulaty-hungama-in-front-of-thana-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से छेड़छाड़, थाने के बाहर परिजनों का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से छेड़छाड़, थाने के बाहर परिजनों का हंगामा
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
Updated Thu, 14 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Protest Shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के तहत एक गांव की युवती से बाइक सवारों ने छेड़खानी की। आरोप है कि जबरन उसे बाइक पर बिठाने की कोशिश की गई। शोर मचाने पर लोग एकत्रित हो गए। बताया जाता है कि एक आरोपी को लोगों ने काबू कर लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। उधर, इस घटना से गुस्साए युवती के परिजनों ने थाने के बाहर हंगामा किया।
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह एक सिलाई सेंटर में पढ़ती है। वह सेंटर से वापस आ रही थी। इसी दौरान वह एक पैलेस के पास पहुंची तो पीछे दो बाइकों पर आ रहे चार युवकों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। इसका उसने विरोध किया, लेकिन ये चारों युवक उससे अश्लील हरकतें करने लगे। उसने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। तभी युवकों ने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने एक युवक को काबू कर लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। युवती ने सारी घटना परिजनों को बताई। इसी को लेकर परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे और थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। नारायणगढ़ थाना प्रभारी राजीव कुमार के अनुसार अभी लड़की की शिकायत पर जांच चल रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस पर कार्रवाई की जाएगी।