{"_id":"6907c5cba4923f2db20b85a8","slug":"girl-injured-after-falling-from-train-sent-to-chandigarh-ambala-news-c-36-1-amb1001-152352-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ट्रेन से गिरकर युवती घायल, चंडीगढ़ भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ट्रेन से गिरकर युवती घायल, चंडीगढ़ भेजा
विज्ञापन
अंबाला। ट्रेन से गिरकर एक युवती घायल हो गई। घायल अवस्था में युवती को पहले अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल लाया गया और यहां से गंभीर हालत के चलते युवती को चंडीगढ़ भेज दिया। मामले की जानकारी जीआरपी को दी गई है।
जीआरपी प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि रविवार को स्टेशन मास्टर की तरफ से सूचना दी गई थी कि ट्रेन से गिरकर एक युवती घायल है, जब छावनी के नागरिक अस्पताल जाकर जानकारी हासिल की तो पता चला कि युवती को चंडीगढ़ भेज दिया गया।
सोमवार को जांच अधिकारी चंडीगढ़ जाकर युवती के बयान दर्ज करेगा, वहीं प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि युवती का नाम खुशबू है जोकि हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर की रहने वाली है और उसे दो युवक अस्पताल में छोड़कर गए थे। युवती के पास मिले मोबाइल पर बात की गई तो एक युवक ने फोन उठाया और बताया कि युवती का घर उसके घर से लगभग 50 किमी दूर है, वह उसके घर पर जानकारी पहुंचा देगा। संवाद