फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Get a monthly pass to Ludhiana in 440, Saharanpur for Rs 355

440 में लुधियाना, 355 रुपये में सहारनपुर तक बनवाएं मासिक पास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Get a monthly pass to Ludhiana in 440, Saharanpur for Rs 355
अंबाला। डेढ़ साल से बंद पड़ी उत्तर रेलवे की मासिक पास किराये की सेवा शुक्रवार से शुरू हो गई। अब अनारक्षित ट्रेन में छावनी जंक्शन से लुधियाना तक सफर करने के लिए यात्री को 440 रुपये देने होंगे, वहीं सहारनपुर तक 355 रुपये देकर मासिक पास बनवाए जा सकेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को मासिक पास किराये की जानकारी रेलवे ने अपडेट कर दी है। अब जगाधरी वर्कशॉप के लिए 270 रुपये में मासिक पास बनेगा। त्रैमासिक पास के लिए छावनी से लुधियाना के 1190 रुपये, सहारनपुर के 960 रुपये, सरहिंद के 730 रुपये और जगाधरी के 730 रुपये यात्रियों को देने होंगे। रेलवे ने वीरवार रात 12 बजे के बाद से मासिक व त्रैमासिक पास की सुविधा शुरू करते हुए निर्धारित किराया भी जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद दैनिक यात्रियों को रेलवे ने राहत प्रदान की है।
विज्ञापन

स्टेशन पर पास बनाने आए राकेश, मुकेश, गोपाल व किशन आदि ने बताया कि पहले उन्हें रोजाना टिकट लेकर सफर करना पड़ता था, लेकिन अब मासिक पास बनने से उन्हें काफी राहत मिलेगी। छावनी रेलवे स्टेशन के यूटीएस काउंटर से शुक्रवार अंबाला से सरहिंद के 3 और जगाधरी के 4 रेलवे पास बनाए गए। दरअसल रेलवे ने डेढ़ साल के बाद यात्रियों को राहत देते हुए ट्रेन नंबर 4501/2 सहारनपुर-ऊना हिमाचल-सहारनपुर और ट्रेन नंबर 04503/04 अंबाला-लुधियाना-अंबाला में मासिक पास बनाकर सफर करने की सुविधा 3 सितंबर से प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed