फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   German Shepherd bites woman standing outside shop, FIR filed against owner

Ambala News: जर्मन शेफर्ड ने दुकान के बाहर खड़ी युवती को काटा, मालकिन पर प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
German Shepherd bites woman standing outside shop, FIR filed against owner
अंबाला सिटी के आरके पुरम जंडली में कुत्ते के काटने पर घायल वं​शिका घाव दिखाती हुई: स्वयं
- पीड़िता के पिता का आरोप- कुत्ते की मालकिन ने बेटी को घर में ले जाकर बंधक बनाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। आरके पुरम जंडली में पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने वंशिका (18) पर हमला कर दिया। दुकान के बाहर खड़ी युवती को बाजू, पीठ, कमर पर कई जगह से काट डाला। शोर सुनने के बाद लोगों व मालकिन ने कुत्ते को हटाया। घायल के पिता अनिल कुमार ने मालकिन पर कुत्ते के काटने के बाद बेटी को घर जाने की जगह अपने घर में बंधक बनाने व परिवार को धमकाने का आरोप लगाया है। अंबाला सिटी सेक्टर-9 थाना पुलिस ने अनिल की तहरीर पर कुत्ते की मालकिन कीर्ति चावला पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
दो साल पहले भी युवती को इसी कुत्ते ने काटा था

पुलिस को दी तहरीर में अनिल कुमार ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले सुनील चावला ने एक जर्मन शेफर्ड कुत्ता पाला हुआ है। आरोप है कि बार-बार टोकने के बावजूद कुत्ते को खुला रखा जाता है। वीरवार दोपहर करीब 12:30 बजे बेटी वंशिका घर के पास दुकान पर खड़ी थी, तभी अचानक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। शरीर के कई हिस्सों पर दांत गड़ा दिए। आरोप लगाया कि शोर सुनकर बाहर आई कुत्ते की मालकिन कीर्ति चावला बेटी को जबरदस्ती अपने घर के अंदर ले गई और उसे बाहर जाने से रोका। वह मौके पर पहुंचे तो कीर्ति ने उनके साथ गाली-गलौच की व शिकायत करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। अनिल ने बताया कि कुत्ते ने साल 2024 में भी वंशिका को काटा था, लेकिन तब पड़ोसी होने के नाते माफी मांगने पर मामला शांत हो गया था।
विज्ञापन

पांच बच्चों को बना चुका शिकार : अनिल

इस मामले को लेकर पीड़िता के परिजनों के अलावा स्थानीय लोगों ने भी रोष जताया। युवती के पिता अनिल का कहना है कि पहले भी पड़ोसियों का पालतू कुत्ता चार से पांच बच्चों को निशाना बना चुका है। हर बार घायल विरोध करते हैं लेकिन कुछ दिन बाद कुत्ता बाहर घूमते नजर आता है। 12 जनवरी को काटने के बाद वह दो दिन तक कुत्ते को बाहर दूसरी जगह छोड़ने की बात कह रहे थे। महिला की तरफ से अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया। कुत्ते के कारण गली में निकलने पर भी डर लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी पालतू कुत्ते के काटने पर दर्ज हो चुकी प्राथमिकी

- दो साल पहले बराड़ा की जनकपुरी कॉलोनी में गाय को रोटी देने गई महिला पर पालतू कुत्ते ने हमला कर काट लिया था। उस समय महिला को लहूलुहान हालत में मुलाना मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। महिला के बेटे की तहरीर पर कुत्ते के मालिक पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
- अप्रैल 2023 में कैंट के निशांत बाग में चार साल की बच्ची को पिटबुल ने काट दिया था। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। उस समय कुत्ते की मालकिन मां व बेटी पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी।


पीड़ित पक्ष की तहरीर व मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। लापरवाही व धमकी देने के मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
- सुनीता ढाका, थाना प्रभारी, अंबाला सिटी सेक्टर-9 थाना पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed