फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   General tickets will be available through mobile UTS in five zones of Railways

Ambala News: रेलवे के पांच जोन में मोबाइल यूटीएस के माध्यम से मिलेंगे जनरल टिकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
General tickets will be available through mobile UTS in five zones of Railways
हरिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। रेलवे स्टेशनों के अनारक्षित टिकट केंद्रों पर भीड़ कम करने के लिए रेलवे मोबाइल यूटीएस सुविधा शुरू करने जा रहा है। रेलवे ने पांच जोन के महाप्रबंधकों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इसमें उत्तर रेलवे के अलावा पूर्वी रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे, उत्तर पूर्व रेलवे और पश्चिमी रेलवे शामिल है। इस सुविधा के क्रियान्वयन के लिए पायलट परियोजना के तहत अंबाला मंडल के अधीन अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर मोबाइल यूटीएस का परीक्षण शुरू हो गया है।
स्टेशन पर वाणिज्य विभाग को प्राथमिक चरण में दो मशीनें दी गई हैं। परीक्षण सफल होने के बाद कर्मचारियों को अनारक्षित टिकट घर के नजदीक तैनात कर दिया जाएगा ताकि लंबी कतारों से छुटकारा पाते हुए यात्री आसानी से अपने गंतव्य का टिकट प्राप्त कर सकें। मोबाइल के माध्यम से यात्रियों की टिकट बनेगी और टिकट निरीक्षक के पास मौजूद छोटी मशीन से टिकट का प्रिंट निकालकर यात्री को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन


त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने किया फैसला
आगामी त्योहार को लेकर रेलवे ने मोबाइल यूटीएस पर टिकट देने का फैसला किया है ताकि प्रशिक्षित कर्मचारियों को इस सुविधा के तहत स्टेशन पर तैनात किया जा सके जोकि यात्रियों को बिना समय गंवाए जनरल टिकट जारी कर सकें। इस पूरी व्यवस्था की निगरानी के लिए विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी जोकि मौके पर जाकर मशीन का निरीक्षण और कर्मचारियों की कार्यशैली पर नजर रखेंगे, इसके अलावा टिकट लेने वाले यात्रियों से भी फीडबैक लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना कटती हैं 20 हजार टिकटें
मौजूदा समय में अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट केंद्र से रोजाना 20 हजार के करीब जनरल टिकटों की बिक्री होती है और इससे रेलवे को 20 से 25 लाख की आमदनी होती है लेकिन त्योहार के दिनों में टिकटों की बिक्री 60 हजार तक पहुंच जाती है और आमदनी भी दोगुनी हो जाती है। ऐसे में अनारक्षित टिकट केंद्रों पर भी भीड़ काफी बढ़ जाती है और लंबी कतारों में लगे यात्रियों के बीच कई बार वाद-विवाद भी हो जाता है।

एटीवीएम की तरफ नहीं रुझान
रेलवे ने अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर तीन ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग (एटीवीएम) मशीनों को लगाया हुआ है। लेकिन यात्रियों का इन मशीनों से टिकट लेने में ज्यादा रुझान नहीं है, हालांकि रेलवे ने इन मशीनों पर कुछ समय पहले सेवानिवृत कर्मचारियों की तैनाती भी की थी, बावजूद इसके दिन में 20 से 30 टिकटें ही एटीवीएम से बन पाई।


मोबाइल यूटीएस से जनरल टिकटों की सुविधा यात्रियों के लिए एक विशेष सौगात बनेगी। उन्हें बिना लाइन में लगे चंद सेकेंड में ही गंतव्य की टिकट मिल जाएगी। इस सुविधा से अनारक्षित टिकट केंद्रों पर लगने वाली लंबी लाइनों से छुटकारा मिल जाएगा। इसका प्रशिक्षण कर्मचारियों को दिया जा रहा है, जल्द ही उन्हें स्टेशन पर तैनात कर दिया जाएगा।
- नवीन कुमार झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed