फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   General coaches are decreasing in trains, Railways is increasing the number of ACs to generate revenue.

Ambala News: ट्रेनों में कम हो रहे जनरल कोच, राजस्व प्राप्ति के लिए रेलवे बढ़ा रहा एसी की संख्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
General coaches are decreasing in trains, Railways is increasing the number of ACs to generate revenue.
अंबाला। ट्रेनों में जरनल कोच लगातार कम हो रहे हैं। रेलवे राजस्व प्राप्ति के लिए एसी कोच की संख्या बढ़ा रहा है, जो कि अब जनरल टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों की गले की फांस बनता जा रहा है। त्योहारों के समय यह बदलाव प्रवासी श्रमिकों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन जाएगा। अंबाला कैंट स्टेशन से लगभग 25 लाख से अधिक श्रमिक पंजाब, हिमाचल आदि से अपने घरों बिहार व यूपी की तरफ जाते हैं। उनके लिए जनरल टिकट ही सफर करने का सस्ता व सुगम साधन है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह बदलाव सबसे व्यस्त ट्रेन आम्रपाली व शहीद एक्सप्रेस में किया गया है। पहले इन ट्रेनों में छह-छह जरनल कोच होते थे। अब इनकी संख्या दो से तीन के बीच रह गई है। मजबूरन जरनल श्रेणी के यात्रियों को स्लीपर कोच में चढ़कर सफर करना पड़ रहा है। इस कारण कंफर्म टिकट यात्रियों को सीट नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

इसी प्रकार अंबाला मंडल ने भी ट्रेन नंबर 14553 व 54 दिल्ली-दौलतपुर चौक-दिल्ली में तृतीय एसी का एक और स्लीपर श्रेणी के दो कोच, 12231 व 32 लखनऊ-चंडीगढ़-लखनऊ जनरल कोच की जगह तृतीय एसी कोच, 14217 व 18 प्रयागराज-चंडीगढ़-प्रयागराज जनरल कोच हटाकर तृतीय एसी कोच, 12241 व 42 चंडीगढ़-अमृतसर-चंडीगढ़ द्वितीय एसी एक व तृतीय एसी कोच 2, 14505 व 06 अमृतसर-नंगलडमै-अमृतसर तृतीय एसी 2 व जनरल श्रेणी 3, 14523 व 24 बरौनी-अंबाला-बरौनी जनरल कोच की जगह तृतीय एसी कोच लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेनें बनेंगी सहारा
रेलवे ने इस परेशानी के समाधान को लेकर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। इनमें अनारक्षित ट्रेनें शामिल हैं। इसमें ट्रेन नंबर 04518 चंडीगढ़-गोरखपुर, 04517 गोरखपुर चंडीगढ़, 05734 कटिहार-अमृतसर, 05733 अमृतसर-कटिहार, 04530 बठिंडा-वारणसी, 04529 वाराणसी-बठिंडा, 04646 जम्मूतवी-बरौनी, 04645 बरौनी-जम्मूतवी, 04678 फिरोजपुर-पटना, 04677 पटना-फिरोजपुर, 05577 व 78 सहरसा-अंबाला, 05005 व 06 गोरखपुर-अमृतसर, 04049 व 50 नई दिल्ली-कटरा, 01654 व 53 कटरा-वाराणसी शामिल हैं।

छह माह का देखा जाता है रिकॉर्ड
ट्रेनों में जरनल कोच की जगह एसी लगाने का फैसला रेलवे मुख्यालय द्वारा किया जाता है। इसके लिए छह माह का आकड़ा देखा जाता है कि किस-किस श्रेणी में कितनी वेटिंग चल रही है। वहीं यात्रियों और जनता के नुमाइंदों से भी आग्रह प्राप्त होते हैं। इसके बाद ही कोच को बदलने का फैसला किया जाता है। इससे पहले संबंधित मार्ग पर अनारक्षित ट्रेनों का संचालन भी रेलवे द्वारा किया जाता है, ताकि जनरल श्रेणी में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
-नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed