फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Geeta Jayanti will be celebrated in grand form at district level

जिला स्तर पर भव्य रुप में मनेगी गीता जयंती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Geeta Jayanti will be celebrated in grand form at district level
अंबाला शहर में अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त विक्रम सिंह। - फोटो : Ambala
अंबाला। उपायुक्त विक्रम सिंह ने 12 से 14 दिसंबर तक जिला स्तर पर गीता जयंती महोत्सव को लेकर शुक्रवार पंचायत भवन के सभागार मे एनजीओ व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त ने समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट किया कि गीता जयंती समारोह से संबंधित तैयारियों के लिए जिन-जिन विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे उन सभी तैयारियों एवं कार्यों को समय रहते करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गीता जयंती समारोह को हमे भव्य एवं शानदार तरीके से सभी के सहयोग से मिलकर मनाना है। उन्होंने एनजीओ को आह्वान किया कि वे इस समारोह की भव्यता को बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक भागेदारी सुनिश्चित करें। इस बारे लोगों को जागरूक करें ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागेदारी इस समारोह में सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि गीता जयंती समारोह को हमें लोगों का मेला बनाना है।
विज्ञापन

उपायुक्त विक्रम सिंह ने बैठक में यह भी बताया कि 12 से 14 दिसंबर तक रामबाग मैदान अंबाला शहर में जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर को हवन यज्ञ के साथ जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आगाज होगा और यहां पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी भी प्रदर्शित की जाएगी। इसी प्रकार 13 दिसंबर को गीता सेमिनार का आयोजन सोहन लाल डीएवी कालेज में होगा, जहां पर वक्तव्यों द्वारा गीता की महत्वता बारे लोगों को जागरूक करने का काम किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 दिसंबर को रामबाग मैदान से शोभायात्रा का आयोजन भी किया जायेगा। इसमें एनजीओ व विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां निकाली जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि रामबाग मैदान अंबाला शहर में तीनों दिन आयोजित कार्यक्रमों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा जिसमें कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी। स्कूली विद्यार्थियों द्वारा भी इस कार्यक्रम में भागेदारी निभाते हुए अपनी प्रस्तुतियां दी जाएंगी। 14 दिसंबर को 11.45 बजे 50 स्कूलों के 50-50 विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से श्लोकाच्चारण भी किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, एसडीएम हितेष कुमार, सीईओ जिला परिषद जगदीप ढांडा, इस्टेट ऑफिसर अशोक कुमार, डीएमसी अमन ढांडा, सीएमजीजीए शरद, डीडीपीओ रेणू जैन, डीईओ सुरेश कुमार, बीडीपीओ डा. दलजीत सिंह, आरटीए गौरी मिड्डा के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed