फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Geeta Jayanti is a priceless heritage of the entire world: Mayor

गीता जयंती पूरे विश्व की एक अमूल्य धरोहर : मेयर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Geeta Jayanti is a priceless heritage of the entire world: Mayor
महापौर शैलजा संदीप सचदेवा ने कुरुक्षेत्र में गीता जयंती पर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। प्रवक्ता - फोटो : बायोगैस संयत्र को देखते गोंडा के प्र​​शिक्षु।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। भाजपा की अंबाला महापौर शैलजा संदीप सचदेवा मनोनीत पार्षद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ अधिवक्ता संदीप सचदेवा के साथ कुरुक्षेत्र की धरती पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा कि गीता जयंती पूरे विश्व की एक अमूल्य धरोहर और पहचान बन गया है।

उन्होंने सर्वप्रथम गीता स्थानम में महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद का आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत ब्रह्मसरोवर पर प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, कैबिनेट मंत्री राजेश नागर, कैबिनेट मंत्री गौरव गौतम, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा हरियाणा के साथ ब्रह्म सरोवर पर आरती में भाग लिया। मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के विजन और स्वामी ज्ञानानंद के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र में गीता जयंती का जो कार्यक्रम पिछले कुछ सालों से शुरू हुआ, वह आज हरियाणा और भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व की एक अमूल्य धरोहर और पहचान बन गया है। गत दिवस गीता जयंती के अवसर पर एक साथ एक मिनट गीता पाठ भारत में नहीं, बल्कि विश्व के 52 देश में एक साथ किया गया। जो गीता की वैश्विक मान्यता गीता के उपदेशों की व्यवहारिकता और गीता के उपदेशों में छिपे जीवन के सार को विश्व में मिल रही मान्यता को दर्शाता है। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र के मेला प्रबंधक पंकज सेतिया ने आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया और मेले में लगे विभिन्न प्रदेशों के स्टालों का अवलोकन करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed