फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Geeta Jayanti festival started with Havan Yagya, students fascinated by the presentations

हवन यज्ञ के साथ हुआ गीता जयंती महोत्सव का आरंभ, छात्रों ने प्रस्तुतियों से मोहा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Geeta Jayanti festival started with Havan Yagya, students fascinated by the presentations
अंबाला शहर के रामबाग मैदान में जिला स्तरीय गीता महोत्सव के उपलक्ष में लगाई गई भव्य प्रदर्शनी में - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। रामबाग मैदान में जिला स्तरीय गीता महोत्सव का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद रतनलाल कटारिया व विशिष्ठ अतिथि के तौर पर विधायक असीम गोयल ने शिरकत की। प्रदर्शनी में 30 स्टालों पर विभिन्न विभागों की योजनाओं के साथ-साथ हैफेड, वीटा मिल्क प्लांट व अन्य संस्थानों के उत्पाद भी सजाए गये।
विज्ञापन

गीता जयंती महोत्सव के पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की। इनमें स्कूली बच्चों के साथ-साथ अन्य लोग भी शामिल थे। मुख्य अतिथि रतनलाल कटारिया ने कहा कि भगवान कृष्ण ने कुरुक्षेत्र में अर्जुन को जो उपदेश दिया था वह केवल अर्जुन के लिए नहीं है बल्कि पूरी मानवता के लिए संदेश है। सारी दुनिया के लोग गीता ज्ञान की ओर आकर्षित हुए हैं। अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव सभी जिलों में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। पिछले सात वर्षों में गीता महोत्सव को भव्य रूप देने का काम किया गया है और इसे अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के रूप में मनाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र जिले में सूर्यग्रहण का मेला प्रसिद्ध हुआ करता था, लेकिन अब वहां पर अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाता है इसमें लाखों लोग शिरकत करते हैं। विधायक असीम गोयल ने कहा कि गीता जीवन में उतारने का सबसे बड़ा महान ग्रंथ है। जीवन का संपूर्ण सार गीता में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टॉलों में विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी
जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव समारोह में प्रदर्शनी स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारियां दीं जा रही हैं। सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा सरकार की योजनाओं के साथ-साथ भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान की कहानी, अभिलेखों व तस्वीरों की जुबानी, असंख्य वीर जांबाजों के बलिदान से संबंधित फ्लैक्स डिस्प्ले किए गए थे। इस प्रदर्शनी को देखने में लोगों मेें काफी रुचि देखने को मिली। महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल पर पोषण आहार से संबंधित व्यंजन व विभाग से संबंधित महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी दी जा रही थी। यातायात पुलिस द्वारा लगाए गए स्टाल पर सब इंस्पेक्टर करनेल कुमार द्वारा यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा लोगों को यातायात नियमों के प्रति प्रेरित करने का काम किया गया। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के स्टाल पर विभाग की अन्य योजनाओं बारे जानकारी दी गई। इसके अलावा अन्य विभागों ने भी स्टॉल लगाए।

विभिन्न पार्टियों ने नृत्य किया प्रस्तुत
प्रदर्शनी स्थल पर पलवल जिला के गांव बंचारी से नगाडा पार्टी व बीन पार्टी ने कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि सहित अन्य लोगों का स्वागत किया। कलाकार हरविंद्र राणा द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हरियाणा की इस माटी को झुककर करें सलाम, गीता व देशभक्ति पर आधारित अपने गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अभिषेक शर्मा ने गीता और महाभारत पर आधारित लाइट एंड साउंड शो, सोहन लाल डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा श्री कृष्ण अर्जुन संवाद, राधा कृष्ण भजन, भारतीय पब्लिक स्कूल अंबाला छावनी के विद्यार्थियों ने गीता रामायण पर चौपाई, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुड्डा कलां के विद्यार्थियों द्वारा श्री कृष्ण अर्जुन संवाद की बेहतर प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed