फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gaushala on paper, accidents on roadGaushala on paper, accidents on road

Ambala News: कागजों में गोशाला, सड़क पर हादसे

Wed, 05 Mar 2025 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Gaushala on paper, accidents on roadGaushala on paper, accidents on road
राष्ट्रीय राजमार्ग पर ​​स्थित नई स​ब्जि मंडी की सर्विस लेन पर पड़ा कचरा। संवाद
अंबाला सिटी। शहर की सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश हादसों का कारण बन रहे हैं। नगर निगम ने अभी तक बेसहारा गोवंश को गोशाला में शिफ्ट करने के लिए कोई समाधान नहीं निकाला है। इस संबंध में अभी तक कोई टेंडर भी नहीं लगाया गया। यदि निगम की गोशाला के कागजों में चलने की बात कहें तो अतिशयोक्ति नहीं होगी।
विज्ञापन

कुछ समय पूर्व नगर निगम ने डंगडेहरी गांव में नंदीशाला और गोशाला बनाने के लिए जमीन देखी थी, लेकिन यह कागजी प्रक्रिया तक सीमित रही। इस योजना को धरातल पर आने के लिए समय लगेगा। बेसहारा गोवंश के बारे में मुद्दा हाउस की बैठक में कई बार गूंज चुका है। शहर के सेक्टरों की बात करें या कॉलोनियों की, हर तरफ बेसहारा गोवंश की समस्या पर लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

प्रशासन की लापरवाही या लेटलतीफी का खामियाजा हाल ही में एक परिवार को झेलना पड़ा। शहर की नई सब्जी मंडी के पास बेसहारा गोवंश आने से बाइक सवार राहुल की मौत हो गई। मंगलवार को शहर के नागरिक अस्पताल में राहुल का पोस्टमार्टम किया। इसमें राहुल की मौत का कारण सिर की हड्डी टूटना पाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वाल्मीकि बस्ती निवासी राहुल देर शाम सात बजे भंडारे से सेवा करके नई सब्जी मंडी की ओर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान कुछ गोवंश अचानक से उसके सामने आ गए। जब तक वह बच पाता तब तक एक गोवंश से बाइक टकरा गई और बाइक सवार राहुल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। राहगीरों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया मगर तब तक उसकी मौत हो गई थी। इस हादसे ने नगर निगम व प्रशासन की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। सड़कों पर गोवंश एक बड़ी समस्या है जिसका अभी तक समाधान नहीं निकल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे वाली जगह घूमते हैं गोवंश

दिल्ली अमृतसर राजमार्ग के पास जिस जगह हादसा हुआ वहां नगर निगम ने ही गोवंशों के आने का स्थान बना रखा है। इस रोड पर पड़ताल करने पर पता चला कि नई सब्जी मंडी से पहले नगर निगम ने कचरा एकत्रीकरण प्वाइंट बनाया हुआ था। यहां बेसहारा गोवंश ही नहीं बल्कि अन्य जानवर भी विचरण करते देखे जाते हैं। इसके साथ ही राजमार्ग पर सर्विस लेन के पास कई स्थानों पर कचरे डंपिंग प्वाइंट बने हुए हैं। इसके कारण पशु इस रोड पर घूमते हुए दिखाई देते हैं।


कोर्ट में करते हैं दावे, नहीं होता समाधान

अधिवक्ता और बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रोहित जैन ने बताया कि उन्होंने बेहसहारा पशुओं के कारण हो रही जान माल की हानि को देखते हुए जिला कोर्ट में नगर निगम के खिलाफ केस लगाया था। इसमें अभी तक नगर निगम ने कोई भी सुबूत पेश नहीं किया है। इतना ही नहीं पेशी पर भी निगम पशुओं के लिए बाड़ा बनाने और रिफलेक्टर लगाने की बात कहता है, लेकिन ये सभी कार्य सिर्फ कागजों में ही सिमट कर रह गए हैं। धरातल पर कोई भी कार्य सिरे नहीं चढ़ रहा है। आए दिन बेसहारा पशुओं के कारण लोग घायल हो रहे हैं इतना ही नहीं कई लोगों की तो जान भी जा चुकी है। पशुओं के कारण हुई मौत के मामले में मुआवजे को लेकर भी हमारी ओर से केस लगाया हुआ है।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नई सब्जि मंडी की सर्विस लेन पर पड़ा कचरा। संवाद

राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नई सब्जि मंडी की सर्विस लेन पर पड़ा कचरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed