फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gaurav first in poem recitation competition

Ambala News: कविता उच्चारण प्रतियोगिता में गौरवी प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Gaurav first in poem recitation competition
शहर के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में कविता उच्चारण प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी को सम्मानित
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में महात्मा आनंद स्वामी स्मृति अंतरविद्यालय एवं महाविद्यालय कविता उच्चारण प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता का आयोजन तीन वर्गों कनिष्ठ वर्ग, वरिष्ठ वर्ग व महाविद्यालय स्तर पर किया गया। प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में छठी से आठवीं, वरिष्ठ वर्ग में नौवीं से बारहवीं और महाविद्यालय स्तर में स्नातक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इनमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल व यमुनानगर से 25 स्कूलों व कॉलेज के करीब 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी मेहमानों और बच्चों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि डीएवी कॉलेज प्रबंधक समिति नई दिल्ली एवं आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी के मार्गदर्शन में डीएवी संस्थाएं वैदिक संस्कृति को पुनः स्थापित करने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाती रहती है। जिनका मुख्य उद्देश्य बच्चों को चरित्रवान बनाना है और उनको अपनी संस्कृति और नैतिकता का ज्ञान करवाना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्यातिथि जेएस नैन ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों को मंच पर आकर आत्म विश्वास के साथ अपनी बात कहने के लिए प्रेरणा मिलती है और इन विषयों के माध्यम से बच्चों को नैतिक मूल्यों और अच्छे संस्कारों की शिक्षा मिलती है। वैदिक संस्कृति के उत्थान में इस तरह के कार्यक्रम बहुत उपयोगी सिद्ध होते है और बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। प्रतियोगिता में प्रेमचंद अग्रवाल, शशि धमीजा, प्रोफेसर सुरेश कुमार निर्णायक मंडल के रूप में विराजमान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में यह रहे विजेता
सीनियर वर्ग : पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर से गौरवी, डीएवी पब्लिक स्कूल नारायणगढ़ से आर्या प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल यमुनानगर से नलिनी, डीएवी सेंटनरी पब्लिक स्कूल बराड़ा से माही द्वितीय, सोहन लाल डीएवी गर्ल्स स्कूल अंबाला शहर से आनंदी, ओएस डीएवी पब्लिक स्कूल कैथल से खुशी तृतीय, मुरलीधर डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर से अक्षरा, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल कैथल से अवनि को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला।

जूनियर वर्ग : डीएवी पब्लिक स्कूल यमुनानगर से से आर्यन, डीएवी सेंटनरी पब्लिक स्कूल बराड़ा से काव्या प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन अंबाला शहर से चैतन्या, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र से अगमदीप द्वितीय, ओएस डीएवी पब्लिक स्कूल कैथल से मानिक, डीएवी पब्लिक स्कूल नारायणगढ़ से आराध्या तृतीय, मेजर आरएन कपूर डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला कैंट से निकेश, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल कैथल से रेहाना को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला।
महाविद्यालय वर्ग : देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स से गुरविंद्र कौर प्रथम, सोहन लाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन अंबाला शहर से आंचल द्वितीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed