{"_id":"68fbccd3c819dcb8ac0c5384","slug":"gatherings-held-at-gurdwara-panjokhra-sahib-ambala-news-c-36-1-amb1002-151860-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में हुए समागम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में हुए समागम
Sat, 25 Oct 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में शुक्रवार को कथा व कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे गुरु चरणों में अरदास उपरांत कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के जत्थों ने कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया और कथा वाचकों ने गुरु महाराज की जीवनी पर कथा सुनाकर संगत को नाम सिमरण करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की समाप्ति पर मिष्ठान प्रसाद व गुरु का अटूट लंगर बांटा गया।
सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया अभियान
अंबाला। छठ पर्व पर भीड़ को लेकर जीआरपी व आरपीएफ ने चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान रेलवे परिसर में खड़े वाहनों की जांच की गई, वहीं प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों का सामान भी खंगाला गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की गई, हालांकि जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला। मौके पर मौजूद जीआरपी प्रभारी हरीश कुमार व आरपीएफ थाना प्रभारी रविंदर सिंह ने यात्रियों से आग्रह किया कि वह सफर के दौरान किसी भी अंजान व्यक्ति से खाने-पीने का कोई भी सामान न लें।
प्रभातफेरी का आयोजन
नारायणगढ़। गुरुद्वारा श्री रातगढ़ साहिब में श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। स्थानीय संगत ने गुरु चरणों में अरदास उपरांत प्रभातफेरी निकाली और गली-मोहल्ले में नाम सिमरण करते हुए आमजन को भक्ति के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर बड़े-बुजुर्गाें सहित बच्चे व महिलाएं भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
गोबिंद गुरुद्वारा साहिब से निकली प्रभातफेरी
अंबाला। छावनी के गोबिंद नगर गुरुद्वारा साहिब से शुक्रवार सुबह प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली गई। इस मौके पर काफी संख्या में इलाकावासी मौजूद रहे। प्रभातफेरी से पहले संगत ने गुरु चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया और फिर नगर की परिक्रमा की। इस दौरान संगत ने वाहेगुरु नाम का जाप किया। प्रभातफेरी के दौरान संगत ने मिष्ठान प्रसाद का वितरण भी किया।