फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gathering of cattle, residents of other sectors are raising demand for campaign

Ambala News: गोवंश का जमावड़ा, दूसरे सेक्टरवासी उठा रहे अभियान की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Gathering of cattle, residents of other sectors are raising demand for campaign
अंबाला सिटी। शहर में बेसहारा गोवंश लगातार बढ़ रहे हैं। शहर के सेक्टरों और कॉलोनियों में यह लोगों को चोटिल कर रहे हैं। रात के समय में तो स्थिति ज्यादा खराब हो जाती है। जब सड़कों पर यह बैठे रहते हैं और अंधेरा होने पर यह दिखाई नहीं देते।
विज्ञापन

निगम ने कई माह पहले इन गोवंश की गोशालाओं में व्यवस्था करने की बात कही थी, मगर अभी तक शहर में पशु पकड़ो अभियान पूरी ताकत से चल नहीं पा रहा है। पहले सेक्टर 9 में लोग चोटिल हो रहे थे तो वहां से कुछ पशुओं को पकड़ा गया। मगर अब दूसरे सेक्टरों में घूम रहे पशुओं को लेकर नगर निगम गंभीरता नहीं बरता रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर 8 और 10 में बेसहारा पशुओं को जमावड़ा रहता है। जिसके कारण लोगों का घर से निकलना भी दूभर हो गया है। यही हाल अन्य सेक्टरों का है। सेक्टरवासियों की मांग है कि उनके सेक्टर को पशु मुक्त किया जाए। क्याेंकि उन्होंने सेक्टरों में काफी महंगे दामों में प्लॉट लिए फिर यहां पर घर बनाए मगर उन्हें सुरक्षा जैसे मूलभूत गारंटी भी नहीं दी जा रही है। आए दिन लोग पशुओं का शिकार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसहारा पशुओं ने बढ़ाई दिक्कत

शहर के सौंडा, मटहेड़ी जट्टांन, सेक्टर-10 गुरुद्वारा रोड, सेक्टर-9-10 पंडित दीन दयाल चौक के पास, माता रानी चौक जंडली, जंडली बाजार, जलबेड़ा रोड, कांवला, मानव चौक, नसीरपुर, घास मंडी, नई सब्जी मंडी, पुरानी सब्जी मंडी, नाहन हाउस, जगाधरी गेट रोड, बलदेव नगर रोड, नारायणगढ़ रोड, रामबाग रोड, कैंट के अंबाला-जगाधरी हाईवे पर, सदर बाजार, बीसी बाजार, लालकुर्ती, बस स्टैंड के पास, रामबाग रोड सहित शहर के मुख्य बाजारों में बेसहारा पशु बैठे रहते हैं। बेसहारा पशु रोजाना लोगों को चोटिल कर रहे हैं।

अभी भी कई जगहों पर बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे राहगीरों को आवाजाही में परेशानी होती है। निगम अधिकारियों को जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए।
-वीरेंद्र सिंगला, सेक्टर 8

शहर और कॉलोनियों में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। सेक्टर 9 में जिस प्रकार से नगर निगम ने पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया, वैसा अन्य सेक्टरों में भी करना चाहिए। कई लोगों को बेसहारा पशु चोटिल कर चुके हैं।

-सुनीता दुबे, सेक्टर 10

वर्जन

बेसहारा गोवंश को शहर से पकड़कर सुल्लर गोशाला में भेजा जा रहा है। एक महीने में करीब 80 से 90 बेसहारा गोंवश पकड़े गए हैं। शहर के बाकी एरिया से भी पकड़कर गोशाला में भिजवाया जाएगा। निगम की हाउस बैठक में गोशाला बनाने के लिए मुद्दा पास हुआ था। जिस जगह पर गोशाला बनाने का प्रपोजल है, निगम की उस जगह से कब्जा छुड़ाने की प्रक्रिया चल रही है।

शक्ति रानी शर्मा, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed