फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gathering at Gurudwara Shri Panjokhra Sahib from 25th

Ambala News: गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में समागम 25 से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Gathering at Gurudwara Shri Panjokhra Sahib from 25th
गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में समागम 25 से - फोटो : गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में समागम 25 से
- 23 से आरंभ किए जाएंगे श्री अखंड पाठ साहिब
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। श्री गुरु हरकृष्ण साहिब महाराज की चरण स्पर्श धरती गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में तीन दिवसीय सालाना धार्मिक समागम सजाए जाएंगे। यह समागम गुरु महाराज के आगमन की खुशी में होंगे। समागम को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधकों ने तैयारियां आरंभ कर दी हैं। तीन दिवसीय समागम 25 से 27 जनवरी तक होंगे। 23 जनवरी से श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किए जाएंगे और 25 जनवरी को पाठ संपन्न किए जाएंगे। समागम में पंथ प्रसिद्ध कथा व कीर्तनी जत्थे संगत को गुरबाणी सुनाकर निहाल करेंगे। मौके पर एचएसजीएमसी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा सहित अन्य सदस्य व गुरुद्वारों के प्रबंधक शिरकत करेंगे।

गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब की मान्यता
शहर गुरुद्वारा साहिब की मान्यता है कि जो श्रद्धालु पवित्र सरोवर में पांच रविवार को स्नान करके गुरु चरणों में नतमस्तक होता है, उसके दुख-दर्द दूर होते हैं और शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। गुरुद्वारा साहिब की धरती पर आठवीं पातशाही श्री गुरु हरकृष्ण साहिब ने एक अनपढ़ व्यक्ति छज्जू राम के सिर पर छड़ी रखी थी। इसके बाद छज्जू ने भगवद्गीता के गूढ़ अर्थ समझाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed