Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Garbage has not been removed from Amarpuri for a month

Ambala News: अमरपुरी में महीने से नहीं उठी गंदगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Garbage has not been removed from Amarpuri for a month
छावनी के बीडी फ्लोर मिल ​स्थित अमरपुरी कॉलोनी में गंदगी अटी नाली। संवाद
अंबाला। बीडी फ्लोर मिल स्थित अमरपुरी में समस्याओं का अंबार लगा है। महीने भर से नालियों के बाहर गंदगी जमा है। इसे उठाया नहीं गया है। कॉलोनी में खाली प्लॉटों में लोग गंदगी फेंक रहे हैं। इस कारण जगह-जगह यह डंपिंग जोन बन चुके हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही सीवरेज के काम के लिए उखाड़ी इंटर लॉकिंग टाइलें भी दोबारा से नहीं लगाई। इन अव्यवस्थाओं के बीच लोगों की निकलना भी मुश्किल हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सफाई के लिए कर्मचारियों को बार बार बुलाना पड़ता है तब सफाई होती है।
विज्ञापन


प्लाॅटों में फेंकते हैं गंदगी

अशोक कुमार ने बताया कि घर के सामने तीन से चार खाली प्लॉट हैं। इन प्लॉट के मालिक अपने प्लॉट को देखने नहीं आते हैं। आसपास के लोग इन प्लाटों में गंदगी फेंकते हैं। राजेश कुमार ने बताया कि सफाई कर्मचारी समय पर नहीं आते हैं। जिसके कारण नालियां गंदगी से अटी रहती हैं। उनके यहां अमरपुरी में डेढ़ महीना पहले नाली से गंदगी निकाली गई थी। मेवा लाल ने बताया कि कॉलोनी में सीवरेज डालने के लिए सड़क की खोदाई कर इंटरलॉकिंग टाइलों को उखाड़ा गया था। सीवरेज लाइन को लगे हुए डेढ़ महीने से अधिक का समय बीत गया है लेकिन टाइलों को दोबारा से नहीं लगाया गया। यह टाइल सड़क पर ऐसे ही पड़ी हुई हैं। ऐसे में यहां से गुजरने वालों को अक्सर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार अंधेरे में लोग गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






वर्जन



अमरपुरी में कर्मचारियों को भेजकर समस्याओं को चैक करवाया जाएगा। इसके बाद समस्या का समाधान कराया जाएगा।

विनोद बेनिवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद अंबाला सदर।

छावनी के बीडी फ्लोर मिल स्थित अमरपुरी कॉलोनी में गंदगी अटी नाली। संवाद

छावनी के बीडी फ्लोर मिल स्थित अमरपुरी कॉलोनी में गंदगी अटी नाली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed