फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gandhi Sadan first in volleyball competition

Ambala News: वालीबॉल प्रतियोगिता में गांधी सदन प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Gandhi Sadan first in volleyball competition
शहर के मुरलीधर डीएवी स्कूल में करवाई गई अंतर हाउस क्रिकेट व वालीबॉल प्रतियोगिता। स्कूल
अंबाला सिटी। मुरलीधर डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में अंतर हाउस क्रिकेट और वालीबॉल प्रतियोगिता करवाई गई। क्रिकेट प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में स्वामी दयानंद सदन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गांधी सदन उपविजेता रहा।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में स्वामी विवेकानंद सदन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की और स्वामी दयानंद सदन उपविजेता घोषित हुआ। जूनियर वर्ग में एकजोत को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जबकि सीनियर वर्ग में हर्षित भसीन और कक्षा 12 के रेहान को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

इसी तरह वालीबॉल प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में गांधी सदन ने प्रथम और दयानंद सदन उपविजेता रहा। सीनियर वर्ग में भी गांधी सदन ने ट्रॉफी जीती, जबकि रेड हाउस उपविजेता घोषित हुआ। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. राधा रमण सूरी ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed